कोरबा। आज पूरा देश 75वें गणतंत्र दिवस की खुशियां मना रहा है और अपने गौरवशाली इतिहास को याद करते हुये वर्तमान की दहलीज पर खड़े होकर स्वर्णिम भारत की कल्पना कर रहा है।

यह बातें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास महतो ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, टीपी नगर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद कही। श्री महतो ने देश के भविष्य को दिशा देने वाले बच्चों के साथ राष्ट्रीय पर्व को मनाया।

प्राचार्य,शिक्षकगण एवं समस्त छात्रओं के साथ मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। विकास महतो ने इस सम्मान के लिए समस्त विद्यालय प्रबंधन को हृदय से आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य रणधीर सिंह, भाजपा पार्षद सुश्री ऋतु चौरसिया,भाजपा जिला मंत्री संदीप सहगल ,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष रंजू यादव , झकेन्द्र देवांगन , जगदीश श्रीवास जी विशिष्ठ तौर से उपस्थित रहे।