कोरबा। कोरबा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्र. 14 पम्प हाउस में घर-घर कांग्रेस अभियान के तहत ली गई बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने कहा कि आज हर कोई आधी आबादी को अधिकार देने का बात कर रहा है लेकिन सबसे पहले कांग्रेस ही ऐसी पार्टी रही है जिसने महिलाओं को अधिकार देने की दिशा में बेहतर कार्य किया है। चाहे वह रोजगार हो या सुरक्षा हो या फिर अन्य अधिकार जिससे महिलाएं अपने आपको आत्मनिर्भर बना सकें।

सपना चौहान वार्ड प्रभारी की होने के साथ ही शहर में लगातार वार्डों का भ्रमण कर बैठक ले रही हैं। बैठक में इनके द्वारा महिला मतदाताओं पर फोकस किया जा रहा है और उन्हें राज्य शासन की नीतियों के साथ साथ कांग्रेस के द्वारा अपने शासन काल में किये गये कार्यों का विस्तार से जानकारी दी जा रही है। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ का कोरबा जिला अपने आप में महिला सशक्ति के लिये जाना जाता है। महिला वर्ग आज भी शहर विधायक के साथ हैं और उन्हें आशीर्वाद प्रदान कर रही हैं। एल्डरमेन गीता गभेल ने कहा कि भूमि पट्टा के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं। अंग्रेजी माध्यम की निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है वहीं घर पहुंच स्वास्थ्य सेवा भी दी जा रही है। एल्डरमेन रामगोपाल यादव ने कहा कि वार्ड का विकास जयसिंह अग्रवाल के कार्यकाल में किया गया है। अपील की गई कि कांग्रेस का साथ दें। इस मौके पर बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।