कोरबा। नगर निगम के महापौर/सभापति और पार्षदों के कार्यकाल का आज अंतिम दिन है कल से प्रशासक की नियुक्ति हो जाएगी। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 12 शारदा विहार के पार्षद और निगम सभापति श्याम सुंदर सोनी ने पिछले 05 वर्षों में वार्ड के विकास हेतु लगभग 14-15 करोड़ों रुपयों के निर्माण कार्य करवाए हैं। जिसमें मुड़ापार तालाब, मुख्य मार्ग में उद्यान, सड़कें, नाला, नाली, आदि कार्य हैं। आज कार्यकाल के अंतिम दिन भी वार्ड में विकास हेतु 1.25 करोड़ की लागत से सड़क के किनारे पेवर ब्लॉक और सौंदर्यीकरण हेतु पेड़ पौधों लगाए जाएंगे, 10 लाख की लागत से न्यू शारदा विहार में नाली निर्माण कार्य, 07 लाख की लागत से मुड़ा दाई मंदिर से उद्यान तक सीसी कंक्रीट ब्लॉक निर्माण कार्य, 04 लाख की लगता से अमरैय्या पारा में सीसी रोड़ और नाली निर्माण कार्य।

इसके अलावा वार्ड 12 शारदा विहार में सम्मानित वृद्धजनों हेतु सियान सदन का निर्माण कार्य, स्वर्णकार समाज हेतु प्रस्तावित महाराजा श्री अजमीढ़ जी तिराहा का निर्माण कार्य, 04 लाख की लागत से सड़क एवं नाली में प्रीकास्ट स्लैब ढकने का कार्य। इन कार्यों के अलावा लगभग 2.5 करोड़ के निर्माण कार्यों की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा गया है।
सभापति श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि भले ही निगम के 05 वर्ष का कार्यकाल आज खत्म हो रहा हो पर जनमानस के लिए जो सम्मान और सेवा की भावना है वो निरंतर जारी रहेगी।
उन्होंने वार्ड और शहर के सभी सम्मानित जनों से मिले प्यार और निगम के सभी पार्षदगणों से मिले साथ के लिए हृदय से आभार जताया। उक्त कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 12 शारदा विहार के वरिष्ठजन और सदस्यगण उपस्थित थे।