Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जनचर्चा: डॉ.महंत की रणनीति बनाम सत्ता की लहर…. दिलचस्प हुआ कोरबा महापौर का चुनाव
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

जनचर्चा: डॉ.महंत की रणनीति बनाम सत्ता की लहर…. दिलचस्प हुआ कोरबा महापौर का चुनाव

Admin
Last updated: 04/02/2025 1:43 PM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

0 भाजपा की संजू और कांग्रेस की ऊषा में टक्कर काँटे का,प्रदेश की भी निगाह

कोरबा। छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा में शहर की सरकार चुनने को लेकर मुकाबला दिलचस्प हो चला है। मतदान के तारीख की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और चुनावी शोर 9 फरवरी की शाम तक थम जाएगा। वक्त काफी कम बचा है, प्रचार-प्रसार बहुत ज्यादा करना है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने पुरबइया उम्मीदवार पर दॉव खेला है। कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उषा तिवारी के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की टीम और कांग्रेसजन जोर-शोर से लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ कोरबा के विधायक और छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और भारतीय जनता पार्टी की टीम महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत के लिए जोर-शोर से जुटे हैं।
वैसे कोरबा का हर चुनाव हर वक्त हाई प्रोफाइल ही रहा है। चुनाव विधानसभा का हो या लोकसभा का चुनाव या फिर शहर सरकार चुनने का मसला, दिल्ली से लेकर प्रदेश की निगाहें यहां के परिणाम पर टिकी रहती है। मौजूदा चुनाव में एक तरफ नेता प्रतिपक्ष तो दूसरी तरफ कैबिनेट मंत्री की प्रतिष्ठा दॉव पर लगी हुई है। जनचर्चाओं में यह बात काफी गहरे शुमार है कि डॉ. चरणदास महंत राजनीति में एक अच्छे रणनीतिकार माने जाते हैं। जब बात सत्ता की लहर की चलती है तो लोग यह भी कहने से नहीं चूकते कि डॉक्टर महंत की रणनीति के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता और वह बाजी पलटने में माहिर हैं। कांग्रेस के परंपरागत वोटों के अलावा श्रीमती उषा तिवारी के अपने व्यक्तित्व कृतित्व और सामाजिक वोटों के साथ-साथ लोगों के रुझान परिणाम तय करेंगे।
दूसरी तरफ संजू देवी राजपूत भी कमतर नहीं हैं। वे एक बड़ा जाना पहचाना नाम हैं। भारतीय जनता पार्टी में पार्षद से लेकर संगठन के विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी एक अलग पहचान अपने व्यक्तित्व व कृतित्व के जरिए सामाजिक स्तर के साथ ही जन मानस में स्थापित की है। मंत्री लखन लाल देवांगन की अपनी एक अलग छवि है और शहर सरकार में उनकी अच्छी खासी दखल से इनकार नहीं किया जा सकता क्योंकि वे भी यहां के महापौर रह चुके हैं। संजू देवी राजपूत का भी परम्परागत वोटों के साथ अपना सामाजिक वोटों का ताना-बाना है।

- Advertisement -

    0 60-40 का अनुपात है अब तक, कब किसका पलड़ा भारी हो,कह नहीं सकते

    जब आम लोगों से शहर के मौजूदा चुनाव पर चर्चा करते हैं तो अनायास 60 और 40% का रेशियो वे अपनी जुबान पर लाते हैं लेकिन यह बताने से जरूर परहेज कर रहे हैं कि 60% कौन है और 40% कौन..? मुकाबला बहुत ही कांटे का है जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी खासकर आम आदमी पार्टी की लखनी साहू और निर्दलीय दिनेश मालती किन्नर भी लोकल वोटों का समीकरण बिगाड़ती नजर आ रही हैं। इन सबके बीच प्रत्याशियों और उनके नेताओं की जुबानी जंग भी जारी है।

    0 घोषणा पत्र और बैठकों का जारी
    भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र अटल संकल्प पत्र के रूप में जारी कर दिया है जबकि कांग्रेस का अभी इंतजार में है। इसके साथ-साथ कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेताओं, पदाधिकारी के द्वारा बैठक दर बैठक लेने का सिलसिला चल पड़ा है। वार्डों में भी चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। पार्टी के पदाधिकारी महापौर पद जीतने के लिए वार्डों में दौरे पर दौरा कर रहे हैं, साथ ही पार्षद प्रत्याशियों का भी प्रचार-प्रसार हो रहा है।
    0 भीतरघात करने वालों की कमी नहीं
    चुनाव में भीतरघात का खतरा दोनों ही दलों में बना हुआ है। इसे पार्टी के नेता भी भली भांति जानते हैं। उनके द्वारा टिकट वितरण को लेकर वार्ड-वार्ड चली आ रही नाराजगी से होने वाले संभावित डैमेज को कंट्रोल करने की कवायद लगातार की जा रही है। इसमें काफी हद तक सफलता भी मिलती दिख रही है और नाराज लोगों को मनाया जा रहा है। वैसे पूर्व पदाधिकारियों की भी पूछ परख तीनों चुनाव में घटी-घटी सी नजर आई है। मान-मनौव्वल का यह दौर कुछ दिन बाद थम जाएगा।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article KORBA की श्रेया की फाइट कजाकिस्तान के मकशॉट एलिना के साथ
              Next Article जनचर्चा: डॉ.महंत की रणनीति बनाम सत्ता की लहर…. दिलचस्प हुआ कोरबा महापौर का चुनाव
              …आप बताइए, आपको क्या चाहिए? मैं कलेक्टर हूं-आपके गाँव आया हूँ
              08/03/2026
              KORBA:गहरे गड्ढे में गिरे दो कुत्ते,अविनाश की टीम ने किया जोखिमपूर्ण रेस्क्यू,देखें वीडियो
              08/03/2026
              गौमुखी सेवा धाम में नवरात्रि की तैयारी, महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
              08/03/2026
              KORBA:15 फरवरी से लापता है शुभम कुर्रे, कोरबा से लापता
              08/03/2026
              रामकुमार पटेल को इंटक में मिली अहम जिम्मेदारी
              08/03/2026
              KORBA:चेक जारी कर “Stop Payment करना धोखा”, ट्रांसपोर्टर को 2 साल कैद,16 लाख अर्थदण्ड
              08/03/2026
              अप्पू गार्डन में गूंजेगा क्रिकेट का रोमांच: भारत बनाम न्यूजीलैंड महामुकाबले के लिए सज गया ‘फैन पार्क’
              08/03/2026
              KORBA:प्राचार्य ललित चन्द्रा की संदिग्ध गतिविधियां,कार्रवाई का इंतजार
              08/03/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?