Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: धान खरीदी केंद्र में भारी अनियमितता, टोकन कटने के बाद भी धान बेचने 2 दिन से भटक रहे किसान, किसानों को गुमराह करके वसूल रहे मानक से ज्यादा धान
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

धान खरीदी केंद्र में भारी अनियमितता, टोकन कटने के बाद भी धान बेचने 2 दिन से भटक रहे किसान, किसानों को गुमराह करके वसूल रहे मानक से ज्यादा धान

Admin
Last updated: 16/01/2025 9:28 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

सक्ती। जिला मुख्यालय में एक तरफ जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आगमन की जोरदार तैयारियां चल रही है वहीं किसान हितैषी सरकार में किसान टोकन कटवाने के बाद भी धान बिक्री के लिए भटक रहे हैं।

- Advertisement -

      सक्ती जिला अंतर्गत सहकारी समिति डोड़की में धान खरीदी केंद्र में भारी अनियमितता सामने आ रही है। केंद्र में प्रदीप कुमार निवासी ग्राम जाजंग (सक्ती) द्वारा 52 क्विंटल धान की बिक्री करने टोकन दिनांक 15 जनवरी को कटवाया गया था और उसी दिन फड़ में धान लेकर आए थे। किसान का धान फड़ में पड़ा हुआ है किंतु केंद्र में दूसरे दिन भी किसान का धान नहीं तौला गया। केंद्र में धान बिना तौल किए ही रख दिया गया। किसान दो दिन से फड़ का चक्कर काट रहा है। फड़ प्रभारी की लापरवाही से किसान का धान 2 दिनों से नहीं तौला गया जिससे किसान परेशान रहा। वहीं किसानों ने बताया कि केंद्र में किसानों से 41.300 किलो प्रति बोरी तौल में भी लिया जा रहा है जो कि शासन के द्वारा तय किये गए मानक से ज्यादा है और ऐसा फड़ प्रभारी के कहने पर ही किया जा रहा है। किसानों ने बताया कि केंद्र प्रभारी के कहने पर किसान स्वयं ही तौल कार्य को करते हैं तथा बोरा भी सिलकर देते हैं।

      - Advertisement -

      0 नोडल अधिकारी एवं खाद्य अधिकारी को दी सूचना

      नोडल अधिकारी अश्वनी पाण्डेय को मामले की सूचना देने के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया और न ही कोई कार्यवाही की गई। खाद्य अधिकारी सीमा सिंह ठाकुर को फोन करने पर उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया। अनियमितता की शिकायत पर तहसीलदार सक्ती द्वारा पटवारी भूपेंद्र बरेठ को निरीक्षण कर पंचनामा करने का आदेश दिया गया। पटवारी द्वारा मौके पर जाकर पंचनामा तैयार किया गया किन्तु फड़ प्रभारी और प्रबंधक द्वारा पंचनामा पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया गया और किसानों को भी हस्ताक्षर नहीं करने दिया गया।

      0 किसानों से लूट, जेब भर रहे केंद्र प्रभारी !
      सक्ती जिला अंतर्गत आने वाले डोडकी धान खरीदी केंद्र में किसानों को गुमराह करके मानक तौल से ज्यादा धान लिया जा रहा है। भोले भाले किसानों को गुमराह करके केंद्र में किसानों से प्रति बोरा 41.200 किलोग्राम से 41.400 किलोग्राम तक तौल लिया जा रहा है।

      मामले के बारे में पूछने पर फड़ प्रभारी धनंजय साहू ने अपना पक्ष रखने से साफ़ इनकार कर दिया। प्रबंधक सुरेश गबेल से फोन पर पूछने पर उन्होंने सभी आरोपों को एक सिरे से खारिज कर दिया।

      0 निष्पक्ष जांच की जरूरत
      हमारे समाचार सहयोगी ने बताया कि सक्ती जिला के धान खरीदी केंद्र डोड़की में चल रही धांधली की जांच की नितांत आवश्यकता है। यहाँ किसानों को अंधेरे में रखकर निर्धारित तौल से अधिक धान लिया जा रहा है। टोकन कटने के बाद धान लेकर पहुँचे किसानों का धान दो-दो दिन से फड़ पर पड़ा रहता है, उसकी खरीदी मनमाने तरीके से की जा रही है। इससे संदेह प्रतीत होता है कि कहीं किसान का धान बिना तौल किए ही तो ऑनलाइन नहीं चढ़ा दिया जा रहा है?

      0 जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका संदेहास्पद
      फिलहाल तो केंद्र में हो रही अनियमिताओं की किसी सक्षम अधिकारी से निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है क्योंकि जिस तरह से जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा सूचना मिलने के बाद भी जांच व कार्यवाही करने में कोई रुचि नहीं दिखाई जा रही है उससे उनकी भूमिका भी संदेहास्पद प्रतीत हो रही है। ऐसा लग रहा है कि फड़ प्रभारी धनंजय साहू और प्रबंधक सुरेश गभेल पर अधिकारियों का वरदहस्त है जिसके कारण उनके द्वारा बेखौफ होकर धान खरीदी में धांधली की जा रही है।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article “सूखा बरगद” हादसे की वजह बन सकता है,स्ट्रीट लाइट भी खराब है
              Next Article पुराना बस स्टैण्ड में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर 19 को
              गजब की ठगी: दुकानदारों के मोबाइल मांग कर लेता था लोन
              16/04/2026
              छत्तीसगढ़ में तपती गर्मी,स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
              16/04/2026
              KORBA:भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सत्या जायसवाल कोषाध्यक्ष नियुक्त,देखें किसे मिली क्या जिम्मेदारी…
              16/04/2026
              कोरबा में रेलवे की हठधर्मिता: चरणबद्ध आंदोलन का आगाज, कलेक्टर से मांगा सहयोग
              16/04/2026
              KORBA: वार्ड-5 में लगा कैम्प,200 से अधिक का हुआ kyc
              16/04/2026
              KORBA:हादसे के पहले कट चुका था केक,कांग्रेस अध्यक्ष के आरोप पर जवाब
              16/04/2026
              KORBA:जपं उपाध्यक्ष जाखड़ पर बलात्कार व हत्या के गुनाह में शामिल होने का आरोप,जाखड़ ने कहा-हारे हुए लोगों की साजिश…
              16/04/2026
              SECL में बड़ा तबादला:47 अधिकारी बदले गए,देखें कौन कहाँ भेजा गया
              15/04/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?