कोरबा-कटघोरा। रविवार को कटघोरा पत्रकार संघ ने कोरबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बुका जलविहार में पिकनिक का आयोजन किया जिसका सभी सदस्यो ने भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर पत्रकार संघ के समस्त सदस्यों के साथ-साथ पेंड्रा नगर पालिका के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल व दिल्ली से पहुंचे उनके साथियों ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर सभी सदस्यों ने बुका पर्यटन स्थल में नौका विहार का आनंद लिया। नोका विहार करते समय चारो ओर का नजारा देखते ही बनता है, जिसका सभी सदस्यो ने भरपूर आनंद लिया। ततपश्चात संघ के सदस्यो के द्वारा मनोरंजक गेम व गाने-बजाने की भी व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर पत्रकार संघ कटघोरा के अध्यक्ष अजय धनोदिया, संरक्षक सतीश धनोंदिया, विधिक सलाहकार चन्दन बघेल,सचिव राम विलास कुर्रे,उपाध्यक्ष हसन अली,कोषाध्यक्ष मनोज नायडू,राकेश गोयल, शिव शर्मा,शारदा पाल,आकाश शर्मा, चिंटू अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
पत्रकार संघ ने पर्यटन स्थल बुका में किया नौका विहार, संघ के सदस्यों लिया आनंद
