Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राम राज बटोरने में नहीं, बांटने में है-आचार्यश्री मृदुलकांत शास्त्री
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

राम राज बटोरने में नहीं, बांटने में है-आचार्यश्री मृदुलकांत शास्त्री

Admin
Last updated: 07/09/2024 8:27 PM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

0 कृष्ण जन्मोत्सव देखने एवं राम के शबरीधाम पहुंचने की कथा सुनने उमड़े भागवतप्रेमी

- Advertisement -

    कोरबा। टीपी नगर स्थित आशीर्वाद प्वाइंट, पं. दीनदयाल सांस्कृतिक भवन में पितृ मोक्षार्थ गया श्राद्ध निमित्त कबुलपुरिया परिवार का श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह महोत्सव का आयोजन चल रहा है। आज चौथे दिन भागवत भूषण आचार्यश्री मृदुलकांत शास्त्री के श्रीमुख से कृष्णजन्मोत्सव, राम के शबरीधाम पहुंचने की कथा निकली, जिसे सुनने और देखने आज कथा स्थल पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। कोरबा ही नहीं बल्कि कटघोरा, छुरीकला एवं अन्य जगहों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। सबसे पहले वामन अवतार की कथा कही और भगवान नारायण के इस अवतार का महात्म्य समझाया। वामन के रूप में भगवान ने अपनी अद्भूत लीला के माध्यम से दुनिया को संदेश दिया कि मनुष्य की ऊंचाई उसके कर्म से बनती है।

    - Advertisement -

      रामचरित्र की कथा सुनाते आचार्यश्री ने कहा कि ब्रम्हा द्वारा लिखा गया भाग्य कभी मिटता नहीं। राम जैसे भगवान को भी कष्ट सहना पड़ा, हम तो इंसान है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने मानव रूप धरकर मानव की मर्यादा में रहकर दुनिया को संदेश दिया और कहा कि राम राज बटोरने में नहीं बल्कि बांटने में है। उन्होंने एक आदमी के कहने पर सीता को छोड़ दिया और राज धर्म को परिवार धर्म से ऊंचा रखा। राम राज में अंतिम व्यक्ति का भी सुना जाता था। उन्होंने कटाक्ष करते हुए आज की राजनीति की भत्र्सना भी की और कहा कि आज सिर्फ बटोरने का काम हो रहा है, ऐसे में रामराज की परिकल्पना कैसे साकार होगी। राम राज तो बांटने से ही आएगा और अंतिम व्यक्ति के लिए सोचने से आएगा। किस तरह भगवान राम ने शबरी की झोपड़ी में पहुंचकर अंतिम व्यक्ति को धन्य किया। बरसों से उसकी तपस्या सफल हुई। संगीतमय वातावरण होने के कारण सब… राम जी आएंगे… मेरी झोपड़ी के भाग जाग जाएंगे… की धुन पर जमकर थिरकते नजर आए।

      कृष्णजन्मोत्सव पर जमकर थिरकते रहे लोग

      श्रीमद् भागवत कथा का आज चौथा दिन विशेष रहा। भगवान श्रीकृष्ण कथा में आज बालरूप में अवतरित हुए और अथाह भीड़ ने भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ थिरकते नजर आये और उनका अवतरण दिवस खास ढंग से मनाया। पूरा परिसर कृष्ण जन्मोत्सव के संगीत और गीत से हर्षोल्लासित नजर आ रहा था। आज के इस उत्सव में केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित कोरबा के कई दिग्गज कृष्ण जन्मोत्सव, रामचरित्र एवं राम का शबरी प्रेम देखने पहुंचे थे। आज पूरा कथा कक्ष खचाखच भरा हुआ था। यह दृश्य देखकर स्वयं आचार्य श्री मृदुलकांत शास्त्री अभिभूत दिखे और कहा कि यह सब राम और कृष्ण की लीला ही तो है, कि वे इतने सारे भक्तों को यहां खींच ले आए। यशोदा की गोद में कृष्ण का बालपन झांकी के रूप में काफी सुशोभित हो रहा था। आचार्यश्री ने संगीतमय कथा के माध्यम से कृष्ण का जन्म किस तरह हुआ, इसका बखान कर लोगों को भक्तिभाव के लिए प्रेरित किया और कहा कि भगवान कृष्ण ने पूरे विश्व को प्रेमयोग का पाठ पढ़ाया।

      राम-शबरी, वामन अवतार की भी झांकी ने किया आकर्षित

      कथा स्थल पर भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की झांकी के साथ-साथ राम का शबरी से मिलन और उनकी झोपड़ी में जाना, वामन अवतार की झांकी ने भी श्रद्धालुओं को अति आकर्षित किया। सभी ने आज के इस उत्सव को अद्भूत बताया और झांकियों की पूजा अर्चना करने काफी आतुर दिखाई दे रहे थे।

      0 लखन और जयसिंह भी पहुंचे, की पूजा अर्चना

      श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन श्री वामन अवतार, श्रीराम चरित्र, श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं नंदोत्सव की विशेष कथा एवं झांकी रखी गई थी। आज का दिन काफी विशेष रहा। पूरा हाल जहां खचाखच भरा हुआ था, वहीं आज की कथा सुनने केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित कई दिग्गज पहुंचे थे।

      श्री देवांगन एवं श्री अग्रवाल ने आचार्य श्री शास्त्री से आशीर्वाद लिया और ब्यास पीठ तथा भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना कर कोरबा एवं प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article भागवत कथा मनुष्य को भगवत बना देती है : अतुल कृष्ण
              Next Article स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 : 17 सितंबर से 01 अक्टूबर तक होगा स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन
              KORBA:कोरबा प्रेस क्लब का चुनाव 14 जून को
              07/06/2026
              KORBA:कटे मोटरसाइकिल सहित 13 लाख के कबाड़ बरामद
              07/06/2026
              विश्व पर्यावरण दिवस पर श्रद्धा महिला मंडल द्वारा वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ
              07/06/2026
              KORBA:शुरू होने से पहले हाईकोर्ट पहुंचा नाला निर्माण,कूलिंग टावर से ढेंगुरनाला तक बनना है
              07/06/2026
              KORBA:निगम में सम्मान-अपमान पर राजनीति..! टारगेट और मोहरा कौन…?
              07/06/2026
              KORBA UPDATE:घटना का वीडियो आया सामने,हमलावरों की धरपकड़ शुरू,कुछ हिरासत में
              07/06/2026
              KORBA BREAK: ASI के बेटे को कुचला,पत्रकार पर पिस्टल ताना,फायरिंग की,अधमरा होते तक मारा,मरा समझकर लूटे और छोड़ भागे
              07/06/2026
              BALCO’s Community Development Endeavours Commendable: Minister Lakhan Lal Dewangan
              06/06/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?