Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: शहर में अवैध होर्डिंग्स की भरमार,रेलवे की संपत्ति भी नहीं बख्श रहे,चौक-चौराहा,मोड़ भी डिस्टर्ब
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

शहर में अवैध होर्डिंग्स की भरमार,रेलवे की संपत्ति भी नहीं बख्श रहे,चौक-चौराहा,मोड़ भी डिस्टर्ब

Admin
Last updated: 15/12/2023 3:17 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

    0 निगम अधिकारी नींद में, ठेका लेने वाला हलाकान

    0 इन दिनों करीबी बताने वालों की मची है होड़,कैसे करें कार्रवाई

    - Advertisement -

        कोरबा। नगर पालिक निगम,कोरबा क्षेत्र अंतर्गत सभी जोनों में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से विज्ञापन होर्डिंग्स की भरमार है। इन दिनों तो विधायक को बधाई देने में भी नियमों का माखौल उड़ाया जा रहा है। अनेक व्यापारी भी इसमें पीछे नहीं हैं। बॉस बल्ली, पाइप इत्यादि के सहारे नगर का ऐसा कोई स्थल नहीं है, जिसे छोड़ा गया हो और अवैध विज्ञापन प्रदर्शन ना किया गया हो। होर्डिंग्स विज्ञापन प्रदर्शन के लिए निगम द्वारा भारी राजस्व राशि की प्राप्ति पश्चात अधिकृत एजेंसी को 5 वर्ष के लिए दिए गए इस कार्य में संबंधित ठेकेदार को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार लिखित, मौखिक व डिजिटल माध्यमों से संज्ञान उपरान्त भी कार्यवाही का शून्य होना यह बताने के लिए काफी है कि नगर निगम के अधिकारी जागती आंखों में सोए हुए हैं। संबंधित अधिकारियों के द्वारा राजपत्र में प्रकाशित नियम-निर्देश का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। यह कोई नई बात नहीं बल्कि आदत में शुमार हो गया है।

        ज्ञातव्य हो कि कुछ ही माह पूर्व नगर निगम द्वारा अपने सभी जोनों में राजस्व प्राप्ति की मंशा एवं स्मार्ट सिटी की तर्ज पर होर्डिंग लगाने बाबत काफी महंगे दर पर टेंडर स्वीकृत किया गया था।
        सिर्फ आचार संहिता को छोड़कर प्रारंभ से अब तक विभिन्न प्रकार के व्यापारियों ,दुकानदारों ,बैंकों एवं सामाजिक ,राजनीतिक संगठनों द्वारा आए दिन शहर के लगभग सभी स्थलों पर विज्ञापनबाजी की जा रही है। बिजली खभों, ओवरब्रिज,फुट ओव्हर ब्रिज एवं अन्धे मोड़, मुख्य सड़कों के तिराहा, चौक-चैराहों, फुटपाथों, सौन्दर्यीकरण को नुकसान पहुंचाते हुए, लगाने के बाद से ही बंद पड़े लैम्प के खंभों पर, बाँस बल्ली में होंर्डिग देखे जा सकते है। सुभाष चौक निहारिका में तो महापुरुषों की प्रतिमा को ही ढक दिया गया है। टीपी नगर,सीएसईबी चौक के पास तो रेलवे की सपत्ति को भी नहीं बख्शा गया।

        चौक-चौराहे पर कई दिनों से पोस्टर/होर्डिंग लगाने से आवागमन में दिक्कत तो होती है,साथ ही ऊंचा होने के कारण ट्रैफिक सिंग्नल देखने में भी परेशानी होती है। डिवाइडरों में रेलिंग के सहारे तो खंभों में बंधे गए फ्लेक्स फ्रेम सहित सड़क की तरफ झुक जाने से भी लोग परेशान होते रहते हैं। ओव्हरब्रिज पर लगने वाले फ्लैक्स को देखने-पढ़ने के चक्कर में लोग अक्सर दुर्घटना कर बैठते हैं या संभावना बनी रहती है।
        शासन की विज्ञापन नीति व पालन कराने वाले निगम को सीधे चुनौती दी जा रही है। कहा जा रहा था और चर्चा भी है कि भाजपा के राज में अवैधानिक काम करने वाले बक्शे नहीं जाते लेकिन यहां तो राज करने वालों से ज्यादा उनसे नजदीकी दिखाने वालों की होड़ में शासन के आदेश/ निर्देश की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं दूसरी ओर निगम के जिम्मेदार अधिकारी बेपरवाह होकर समस्या रूपी कोढ़ में ठेकेदार के लिए तनाव रूपी खाज पैदा कर रहे हैं।
        0 उल्लंघन है दण्डनीय
        अवैध विज्ञापनकर्ताओं द्वारा अंतरविर्वष्ट प्रावधानों/ निर्देशों का उल्लंघन कर अधिनियम की धारा 248 के निबंधनों में अपराध तथा 434 के अधीन दंडनीय किये जाने का प्रवधान किया गया है। बावजूद उनके द्वारा व्यवसाईयों/ जनप्रतिनिधियों के लोगों से मिलकर बेखौफ अवैध विज्ञापन प्रदर्शन कराया जा रहा है। शासन द्वारा निर्धारित प्रकाशित उपविधियो के उपबंधों के अनुसार आयुक्त की शक्तियों के प्रयोग या दायित्वों के निर्वहन में हस्तक्षेप कर ऐसे तत्वों द्वारा निरंतर बाधा पहुंचाई जा रही है। इसके बावजूद निगम आयुक्त तमाम संज्ञानों व आवेदन/निवेदन के पश्चात चुप हैं। क्या अब यह मामला कोर्ट में ले जाना चाहते हैं क्योंकि ठेका लेने वाला लाखों का घाटा सह रहा है।

                  Share This Article
                  Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                  Share
                  Previous Article पुलिस कस्टडी से फरार राहुल भिलाई में गिरफ्तार
                  Next Article ग्राम पंचायतों को मूलभूत राशि नहीं मिलने से सरपंचों में नाराजगी
                  CG:अब तक का सबसे बड़ा 35,000 करोड़ का अनुपूरक बजट: विकास, अनुशासन और भविष्य की मजबूत नींव -वित्त मंत्री
                  16/12/2025
                  बालको नगर में 67 वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क जीवन सहायक उपकरण वितरित
                  16/12/2025
                  KORBA: 21 को पल्स पोलियो अभियान, जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न
                  16/12/2025
                  ​SECL दीपका मेगा प्रोजेक्ट के प्रस्तावित विस्तार पर गंभीर चिंताएँ, 40 MT से 55 MT की स्वीकृति से क्षेत्र में आपदा का खतरा
                  16/12/2025
                  कटघोरा: सांस्कृतिक भवन कूड़े का अड्डा…नगर पालिका की लापरवाही से व्यवस्था बदहाल
                  16/12/2025
                  बालको ने किया मंगल भवन का नवीनीकरण
                  16/12/2025
                  CG BREAK:11 IAS का तबादला, कोरबा कलेक्टर सरगुजा भेजे गए,दुदावत कोरबा में पदस्थ
                  16/12/2025
                  KORBA BREAK:अदाणी का 335 टन कोयला गबन कर गए चालक व कांटा बाबू,5 गिरफ्तार
                  16/12/2025
                  Saty Sanwad

                  SATYANARAYAN PAL

                  Editor

                  Mob : +91-9151305911
                  Email : satysanwad2023@gmail.com
                  Address : Korba Chhattisgarh 495677

                  UDYAM-CG-10-0016159

                  Important Page

                  • About Us
                  • Contact Us
                  • Disclaimer
                  • Privacy Policy
                  • Terms and Conditions

                  श्री गणेशाय: नमः

                  छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                  © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                  Welcome Back!

                  Sign in to your account

                  Username or Email Address
                  Password

                  Lost your password?