Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CM शहर में,गौण हुए भाजपा नेता,इर्द-गिर्द घूम रही राजनीति,भाजपाई भी नाराज
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

CM शहर में,गौण हुए भाजपा नेता,इर्द-गिर्द घूम रही राजनीति,भाजपाई भी नाराज

Admin
Last updated: 12/12/2024 10:07 AM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

    0 कार्यकर्त्ताओं का काम नहीं हो रहा,सोशल मीडिया में तैर रहा गुस्सा

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा जिला प्रवास पर आ रहे हैं। शहर के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में उनका कार्यक्रम दोपहर दो से तीन बजे के मध्य निर्धारित किया गया है। सीएम के प्रवास को देखते हुए चेहरे चमकाने वाले कई भाजपाई भी सक्रिय हो गए और हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक को बैनर-पोस्टर से पाट दिया गया है। इस बीच संगठन को साथ लेकर चलने और उसे सींचने वाले वरिष्ठजन इस पूरे चेहरे चमकाने वाली राजनीति में गौण हो चले हैं। ऐसे वरिष्ठ नेताओं की बड़े-बड़े बैनर-पोस्टर में जगह भरने और सिर्फ टिकट साइज फोटो चिपका कर उनकी उपस्थिति होने का एहसास कराया गया है किन्तु उनके बड़े-बड़े चेहरे वाला कोई भी पोस्टर कहीं भी नजर नहीं आया है। क्या ये वरिष्ठजन जिले की मौजूदा राजनीति से खिन्न हैं,या इन्हें अपना पोस्टर लगवाने की जगह नहीं मिली या फिर इस तरह से पोस्टर लगाकर स्वागत की राजनीति से इनका मन भर गया है और अब कोई चुनाव आदि की दौड़ में नहीं हैं,यह तो वे ही जानें।
    दूसरी तरफ जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव से नजदीकियां दिखाने वाले चेहरों की न सिर्फ भरमार है बल्कि संगठन से जुड़े यहां तक की जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी की तस्वीर वाली दो से तीन बैनर ही सीएसईबी चौक के आसपास देखने को मिले हैं। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह कहीं-कहीं छोटे बैनर में टिकट साइज फोटो में चिपका दिए गए हैं। इस बात की चर्चा शहर में आम लोगों के बीच भी हो रही है कि आखिर जिले की भाजपा राजनीति चंद चेहरों के इर्द-गिर्द ही घूम रही है जो अक्सर बैनर-पोस्टर में नजर आते हैं।
    भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं से लेकर दरी उठाने और बिछाने तक का काम करने वाले वरिष्ठ नेताओं से लेकर उनके कट्टर समर्थकों में भी कहीं ना कहीं यह टीस मौके-बे-मौके उभरती है कि उन्हें गौण कर दिया जा रहा है, उनके दिन लादे जा रहे हैं। हालांकि वरिष्ठ लोगों की जगह पार्टी में हमेशा रही है और उन्हें तवज्जो मिलती है लेकिन उसका क्या करें जब लोग दिखावे की राजनीति करते हैं और जो दिखता है वही बिकता है वाली कहावत को यहां चरितार्थ करने में चंद् भाजपाई इर्द-गिर्द की आत्ममुग्ध वाली राजनीति करने में लगे हैं।

    - Advertisement -

        0 हवाबाज समर्थकों से सचेत रहना जरूरी
        यह तो सीधे-साधे मंत्री जी का स्वभाव है कि वह सबको साथ में लेकर चलने पर विश्वास रखते हैं लेकिन उनके नाम की राजनीति करने वाले लोग अपने ही मन में लड्डू फोड़ते हुए हवा में उड़ रहे हैं। उनकी हवाबाजी मंत्री जी के लिए पूर्व के चुनाव में घातक रही है और अभी जब वे अपने सरल स्वभाव और एंटी इनकंबेंसी के कारण चुनाव जीतकर मंत्री पद को सुशोभित कर रहे हैं तो उसमें अपना योगदान बताकर इसकी आड़ में ठेका की राजनीति चमकाने की कवायद करते हुए जिस तरह का असंतोष मंत्री जी से जुड़े अन्य लोगों के बीच पैदा कर रहे हैं, वह कहीं ना कहीं एक बड़ा अंतर्कलह के रूप में सामने आ जाए तो कोई बड़ी बात नहीं होगी। अति विश्वास भी कभी-कभी घातक साबित हो जाता है और यही अति विश्वास लोकप्रियता के ग्राफ को गिराने का काम भी करने लगा है। सोशल मीडिया में जो बातें तैर रही हैं और जिस तरह से जनता का काम नहीं हो रहा है और कई तरह की मूलभूत सुविधाओं व समस्याओं के लिए लोग जूझ रहे हैं, इसे लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में ही भीतर-भीतर नाराजगी दिख रही है। भाजपा के ही सूत्रों की माने तो इर्द-गिर्द की राजनीति करने वालों की शिकायत ऊपर तक पहुंच चुकी है और इसके कारण कहीं ना कहीं खामियाजा लोकप्रिय नेता को भी भुगतना पड़ सकता है।
        आज मुख्यमंत्री शहर में आ रहे हैं और उनके स्वागत-सम्मान में पार्टी के लोग कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते क्योंकि वह उनके मुखिया है किंतु जो आंतरिक कलह पार्टी के लोगों में बढ़ रही है, पुराने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की जो पूछ परख घटी है और उन्हें जिस तरह से हाशिए पर डाला जा रहा है, इसे लेकर मंथन करने की जरूरत जरूर है।

                  Share This Article
                  Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                  Share
                  Previous Article FLORA MAX की जांच CBI-ED एजेंसी से कराएं
                  Next Article KORBA:ऐसे DEO से सरकार बचाए,एक साल की परीक्षा 4 साल में निपटा रहे,क्या बिना पढ़े करते हैं “साइन”…!
                  हत्या अपडेट: इन 6 लोगों पर FIR दर्ज,एक राय होकर 3 मौतों को अंजाम दिया
                  12/12/2025
                  KORBA:4 घंटे खदान बंद कराया ग्रामीणों ने, 18 दिसंबर को त्रिपक्षीय वार्ता पर सहमति
                  12/12/2025
                  KORBA में कारगिल योद्धा की भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई, टोल प्लाजा में धोखाधड़ी पर अनशन शुरू
                  12/12/2025
                  सांसद बोलीं-कोरबा ठगा महसूस कर रहा,रेल सुविधाओं को तरस रही संसदीय क्षेत्र की जनता,video
                  12/12/2025
                  KORBA BREAK:आश्रम में शराबखोरी,अधीक्षक व कर्मचारी निलंबित, दैवेभो कर्मचारी की सेवा समाप्त
                  12/12/2025
                  KORBA:राशन के लिए कार्डधारी परेशान, तिलकेजा-अमापाली-करमंदी PDS की जनपद सदस्य कोसले ने की शिकायत
                  12/12/2025
                  आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी: कोरबा में शिविर लगाकर शिकायतों का निराकरण 14 तक
                  12/12/2025
                  KORBA: अनाप-शनाप बिजली बिल,फिर लाइन काटा,महिलाओं ने घेरा विद्युत दफ्तर
                  12/12/2025
                  Saty Sanwad

                  SATYANARAYAN PAL

                  Editor

                  Mob : +91-9151305911
                  Email : satysanwad2023@gmail.com
                  Address : Korba Chhattisgarh 495677

                  UDYAM-CG-10-0016159

                  Important Page

                  • About Us
                  • Contact Us
                  • Disclaimer
                  • Privacy Policy
                  • Terms and Conditions

                  श्री गणेशाय: नमः

                  छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                  © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                  Welcome Back!

                  Sign in to your account

                  Username or Email Address
                  Password

                  Lost your password?