कोरबा। गेवरा खदान में पी. एन. सी. कंपनी द्वारा मजदूरों के शोषण के विरोध में प्रदर्शन करने पर कांग्रेसी नेता पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जायसवाल , सांसद प्रतिनिधि शेत मसीह , नगर पालिका बाकी मोगरा नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन एवं युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष कमलेश प्रजापति सहित अन्य प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध हुए झूठे एफ. आई. आर. में सांसद प्रतिनिधि शेत मसीह ने प्रतिक्रिया दी है । उन्होंने कहा कि मजदूरों और शोषितों का हक–अधिकार दिलवाने के लिए फांसी की सजा दी जाती है तो वो भी हंसते हंसते मंजूर किया जाएगा । इन फर्जी एफ आई आर से सच्चे कांग्रेसी नहीं डरते । ऐसे ऐसे 10 एफ आई आर भी हो जाए तो कोई चिंता की बात नहीं है । उन्होंने एसईसीएल की कोयला खदानों में क्षेत्रीय मजदूरों के शोषण और अवहेलना पर चिंता जताई एवं कोरबा जिला में मजदूरों को एकजुट करने की बात कही ।
गौरतलब है कि दो दिनों पूर्व गेवरा खदान में पी एन सी कंपनी के मजदूरों की मांगों का समर्थन करते हुए अजय जायसवाल , शेत मसीह , मधुसूदन और कमलेश प्रजापति कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे हुए थे । जिसके बाद इस ई सी एल ने मसीह सहित सभी कांग्रेसी नेताओं पर एफ आई आर दर्ज करवाई है । मसीह ने आगे कहा कि एस ई सी एल की इन गीदड़ भभकियों से सच्चे कांग्रेसी नहीं डरते । हम मजदूरों की आवाज उठाते रहे हैं और आगे और भी मजबूती से उठाते रहेंगे ।
मजदूरों के हक–अधिकार में आवाज उठाने पर फांसी की सजा भी मंजूर , एफ आई आर बहुत छोटी बात: शेत मसीह







