Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: FLORA MAX:सरकारी योजनाओं का पैसा भी निवेश कराया तंत्र से जुड़े लोगों ने..!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

FLORA MAX:सरकारी योजनाओं का पैसा भी निवेश कराया तंत्र से जुड़े लोगों ने..!

Admin
Last updated: 10/12/2024 6:53 PM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

0 सभी थाना-चौकी में आवेदन लेने की जरूरत, शहर तक कितना चक्कर काटें पीड़ित ग्रामीण

- Advertisement -

    कोरबा। जिले में सनसनीखेज तरीके से उजागर हुए फ्लोरा मैक्स (फ्लोरा व्होलसेल) के कामकाज के तौर तरीके को लेकर नई-नई जानकारियां सामने आती जा रही हैं। प्रकरण में एकमात्र कोतवाली थाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है क्योंकि इसका दफ्तर पावर हाउस रोड स्थित सिटी मॉल में संचालित हो रहा था इसलिए थाना क्षेत्र कोतवाली होने के कारण यहां अपराध दर्ज कर इसमें आरोपियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। लेकिन जिस तरह से सभी थाना-चौकी क्षेत्र में पीड़ितों की संख्या सैकड़ों-हजारों में है, उसके लिहाज से उस ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्र की महिलाओं का बार-बार शिकायतों के लिए शहर के थाना आना मुश्किल भरा है। ऐसे में जरूरत है कि सभी थाना-चौकी में उस क्षेत्र की पीड़ित महिलाओं के आवेदन लिए जाएं ताकि ठगी का शिकार हुए लोगों का एक सही आंकड़ा और राशि की जानकारी मिल सके। इसके अलावा जो भी टीम लीडर इनके संपर्क में थे उनका भी स्पष्ट रूप से पता चल सके। अभी भी बहुत सी बातें हवा-हवाई में ही चल रही हैं और टीम लीडर अपने आप को पाक साफ बताने के साथ-साथ धमकी-चमकी देने पर भी उतर आए हैं।

    - Advertisement -

      नए-नए खुलासों के बीच यह भी जानकारी मिली है कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) से जुड़े कुछ मैदानी लोग जिन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह महिलाओं को समूह में एकत्रित कर उन्हें योजना का लाभ दिलाएं तथा लाभान्वित करने के लिए शासन से राशि मुहैया कराएं। यह ज्ञात हुआ है कि इनमें से कुछ ऐसे भी मैदानी कर्मचारी/अधिकारी हैं जिन्होंने आजीविका मिशन में सरकार से समूह की महिलाओं के लिए लोन निकलवाया लेकिन लोन की राशि को फ्लोरा मैक्स से ज्यादा लाभ मिलने की बात कह कर उस तरफ डायवर्ट करा दिया। सीधी सी बात है कि ऐसे सरकारी तंत्र से जुड़े कुछ लोगों ने फ्लोरा मैक्स के लिए एजेंट के तौर पर काम किया क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार की योजनाएं संचालित हैं और इनसे जुड़े लोगों पर बड़ी आसानी से महिलाओं को भरोसा भी हो जाता है।
      जिला मुख्यालय से नजदीक रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ज्यादातर आदिवासी महिलाएं जो पढ़ी-लिखी नहीं है, ऐसे लोगों को टारगेट में रखकर ठगी का शिकार बनाया गया है और ग्रामीण क्षेत्रों के थाना-चौकी में ना तो अभी तक कोई एफआईआर दर्ज हुआ है और ना ही किसी की गिरफ्तारी हुई है। ऐसे में कोरबा जिले में संचालित हो रही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े अधिकारी ने आज तक किन-किन महिलाओं के साथ में ठगी हुआ है,ना तो उन्होंने संज्ञान लिया और ना ही जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी ने संज्ञान लिया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जो प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना में से एक है, कोरबा में विफल होते हुए दिख रही है। अब ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं विश्वास करें तो करें किस पर? वैसे 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कोरबा दौरा की संभावना है और उनके समक्ष यह मुद्दा उठने की संभावना है। ऐसे में पुलिस-प्रशासन फ्लोरा मैक्स की समस्याओं को झेल पाएगा या नहीं, देखना होगा।

      0 संपत्तियों की छानबीन व जप्ती जारी
      इधर दूसरी तरफ फ़्लोरा मैक्स कंपनी से जुड़े कथित आरोपियों सहित उनके नाते-रिश्तेदारों की चल-अचल संपत्ति की जानकारी पुलिस जुटा रही है। इसी कड़ी में कोरबा अंचल में रजगामार के क्षेत्रीय कार्यालय को सील कर दिया गया है। अब तक डायरेक्टर-कैशियर सहित टॉप लीडरों के अलावा एजेंटों से 14 चार पहिया वाहन जब्त हो चुके हैं जिसमें 2 कार, 2 मालवाहक ऑटो व 10 इको वाहन शामिल हैं। 40 दोपहिया वाहनों की भी जप्ती की जानकारी साझा की गई है।

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article झांसेबाज शिक्षक ने दी 20 लाख की क्षतिपूर्ति, दूसरे की फोटो लगाकर भतीजे ने बुआ को ठगा,मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
                Next Article KORBA तक विस्तार होगा बिलासपुर में समाप्त हो रही गाड़ी का, नई ट्रेनों के लिए करना होगा इंतजार
                KORBA BREAK:लाखों का बैटरी स्क्रैप रवाना होने से पहले पकड़ाया, पर्यावरण विभाग ने पुलिस को सौंपा
                14/06/2026
                बालको के “सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर”
                13/06/2026
                KORBA BREAK: ASI के घायल पुत्र ने दम तोड़ा, कुछ आरोपी हिरासत में,डीजल चोरों से जुड़ रहे तार,अधिकृत पुष्टि नहीं
                12/06/2026
                KORBA:राधा मिश्रा की श्रद्धांजलि शोक सभा आज ग्राम तौलीपाली में
                12/06/2026
                KORBA:जुआड़ियों की टारगेट में पुलिस…! हरि साहू का सज रहा फड़,दो लोगों को पकड़ा तो सच उगला,फिर टँकी पर चढ़कर पुलिस को ही धमकाया
                12/06/2026
                शोक: बाबूलाल पाल का निधन,आज अंत्येष्टि
                12/06/2026
                जवाली में भाजयुमो ने प्रधानमंत्री के लिए किया रूद्राभिषेक
                10/06/2026
                KORBA BREAK:ओंकार ठाकुर,माधुरी एडिशनल कलेक्टर बने-सरोज महिलांगे,सीमा पात्रे, तुलाराम ज्वाइंट कलेक्टर पदोन्नत
                10/06/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?