Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:अंतिम नोटिस से सहमे 5 पंचायतों ने शुरू किए काम,3 पंचायतों ने 16.30 लाख डकारे
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:अंतिम नोटिस से सहमे 5 पंचायतों ने शुरू किए काम,3 पंचायतों ने 16.30 लाख डकारे

Admin
Last updated: 25/11/2024 12:04 AM
Admin
Share
8 Min Read
SHARE

    0 इन्होंने 8 साल से दबा रखे थे विकास कार्यों के लिए जारी डीएमएफ के सवा करोड़ के 12 कार्य

    कोरबा । आकांक्षी जिला कोरबा के ग्राम पंचायतों के अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) से जारी शासकीय धनराशि से कार्य नहीं कराकर शासन की मंशा पर पानी फेर लाखों रुपए दबाए बैठे तत्कालीन सरपंच सचिवों से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पूर्व शासकीय राशि की वसूली की कवायद तेज हो गई है। कलेक्टर के कड़े फरमान के बाद जनपद पंचायत करतला के सीईओ ने 8 ग्राम पंचायतों के वर्तमान एवं तत्कालीन सरपंच ,सचिवों को पंचायती राज अधिनियम 1993 की धारा 92 के तहत प्रकरण भेजने अंतिम नोटिस दी है। ये लोग 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार रुपए के स्वीकृत 12 कार्यों के लिए जारी 83 लाख 92 हजार दबाए बैठे हैं।

    - Advertisement -

        कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करतला से प्राप्त जानकारी अनुसार डीएमएफ से 2016-17 से 2020 -21 के मध्य 8 ग्राम पंचायतों कर्रापाली,कथरीमाल, पीडिया,करतला,सरगबुंदिया,कनकी,तरदा एवं पुरैना को 12 विभिन्न अधोसरंचनात्मक कार्यों मुक्तिधाम निर्माण ,मुक्तिधाम प्रतीक्षालय निर्माण ,पंचायत भवन पीडीएस भवन निर्माण ,मध्यान्ह भोजन कक्ष निर्माण ,पुलिया निर्माण ,स्टेडियम सुधार ,अहाता निर्माण ,आंगनबाड़ी भवन निर्माण ,शाला भवन निर्माण आदि करीबके लिए कुल 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार की स्वीकृति दी गई थी। जिसके लिए 83 लाख 92हजार की राशि जारी की जा चुकी थी लेकिन आज पर्यंत ये सभी कार्य पूर्ण नहीं हो सके हैं। करतला जनपद सीईओ ने तत्कालीन सरपंच-सचिवों को उक्त राशि से निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ करने 10 अक्टूबर 2024 को अंतिम नोटिस दिया था। जिसके तहत ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत कर्रापाली ,कथरीमाल एवं पीड़िया ने 26 लाख 90 हजार की स्वीकृत कार्यों के लिए 16 लाख 30 हजार की राशि जारी करने के धारा -92 के तहत नोटिस दिए जाने के बाद भी कार्य प्रारंभ करने कोई रुचि नहीं दिखाई। ग्राम पंचायत कथरीमाल के पूर्व सरपंच रामकुमार बियार से 12 लाख की रिकवरी की जानी है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में कथरीमाल को पंचायत भवन एवं पीडीएस भवन निर्माण कार्य के लिए 16 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई थी। जिसके लिए 12 लाख की राशि प्रदाय की जा चुकी है। लेकिन यह कार्य आज पर्यंत अधूरा है।
        कर्रापाली के पूर्व सरपंच सुमेंद सिंह कंवर ने 10 लाख के डीएमएफ की राशि दबा रखी है। वित्तीय वर्ष 2019 -20 में टोण्डा में मुक्तिधाम एवं कर्रापाली में मुक्तिधाम ,प्रतीक्षालय निर्माण के लिए 5 -5 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की थी। दोनों कार्यों के लिए 2 -2 लाख रुपए जारी किए गए थे। लेकिन कार्य आज पर्यंत नहीं किए गए। पीडिया में वित्तीय वर्ष 2018-19 में माध्यमिक शाला भवन के मध्यान्ह भोजन कक्ष निर्माण के लिए 90 हजार की स्वीकृत राशि में से 30 हजार की राशि पूर्व सरपंच श्रवण कुमार राठिया एवं सचिव पुरषोत्तम राठिया ने आज पर्यंत दबा रखी है।निर्माण कार्य की नींव तक नहीं डालने वाले इन तीनों पंचायत के गबनकारी सरपंच सचिवों के खिलाफ पंचायती राज अधिनियम 1993 की धारा 92 के तहत प्रकरण भेजने की तैयारी की जा रही है।

        गबनकारी सरपंच सचिवों के खिलाफ पंचायती राज अधिनियम 1993 की धारा 92 के तहत प्रकरण भेजने की जनपद सीईओ की नोटिस ने शासकीय राशि के सदुपयोग में व्यापक असर डाला है। नोटिस से सहमे करतला,सरगबुंदिया,कनकी,तरदा एवं पुरैना ने 8 अधोसरंचनात्मक कार्यों का निर्माण शुरू कर दिया है। 98 लाख 32 हजार की स्वीकृत इन कार्यों के लिए 67 लाख 62 हजार की राशि जारी करने के बाद भी सरपंच सचिवों ने निर्माण कार्य लटका रखे थे। करतला ने 27 लाख 20 हजार की स्वीकृत कार्य के लिए जारी 12 लाख 80 हजार की राशि जारी की गई थी। वित्तीय वर्ष 2021-22 में पाताल पानी मार्ग में सुखसिंह के खेत के पास एवं मयाराम के खेत से बाशाखर्रा मार्ग पर 10 -10 लाख रुपए की लागत से पुलिया निर्माण की स्वीकृति दी गई थी। जिसके लिए 4 -4 लाख की राशि प्रदाय की जा चुकी थी। इन दोनों कार्यों का नाली निर्माण का लगभग पूर्ण हो गया है ,पुल भी शीघ्र ही तैयार किए जाने की बात कही जा रही है। इसी तरह वित्तीय वर्ष 2018 -19 में स्टेडियम सुधार कार्य के लिए स्वीकृत 7 लाख 2 हजार की राशि में से 4 लाख 80 हजार की राशि जारी करने के बाद भी कार्य लटका रखे गए थे। नोटिस के बाद सचिव किशोर राठिया ने पुलिया निर्माण की तरह इस कार्य को भी शुरू करवा दिया है। जनपद सीईओ मोहनीश देवांगन का कहना है कि समतलीकरण का कार्य हो चुका है दरवाजा भी शीघ्र लगने वाला है।बात करें सरगबुंदिया की तो वित्तीय वर्ष 2019 -20 के शासकीय हाईस्कूल में अहाता निर्माण के लिए भाग -1 एवं भाग -2 के लिए 19 -19 लाख कुल 38 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई थी। जिसके लिए 15 .20 लाख -15 .20 लाख कुल 30.40 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई थी। तत्कालीन सरपंच आराधना तंवर ,सचिव विरेन्द्र किरण को इसके लिए 16 अक्टूबर को नोटिस जारी किया गया था। उक्त कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जनपद सीईओ श्री देवांगन का कहना है कि एनएच के निर्माणाधीन फोरलेन सड़क निर्माण कार्य की वजह से उक्त कार्य में व्यवधान उत्पन्न हो रहा था। अब यह कार्य प्राथमिकता से पंचायत कर रही है। कनकी के तत्कालीन सरपंच अमर सिंह ,सचिव देव सिंह राठिया को भी 2018 -19 में 6.45 लाख की लागत से स्वीकृत नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए 5.08 लाख रुपए जारी किए गए थे। यह कार्य भी शुरू कर दिया गया है।ग्राम पंचायत तरदा में वित्तीय वर्ष 2017-18 में 10.85 लाख की लागत से स्वीकृत प्राथमिक शाला बैगापाली भवन निर्माण के लिए जारी 6.34 लाख की राशि के बावजूद तत्कालीन सरपंच गायत्री सिदार ,सचिव पंचम पाटले ने वर्षों तक कार्य अधूरा रखा था। नोटिस के बाद कार्य मे तेजी लाई आई है यह कार्य छत ढलाई के स्तर तक पहुंच गया है। ग्राम पंचायत पुरेना के तत्कालीन सरपंच शकुंतला कंवर सचिव चैनूराम सिंह बिंझवार को भी वित्तीय वर्ष 2016 -17 में 16 लाख की लागत से स्वीकृत नवीन पंचायत भवन सह पीडीएस गोदाम भवन निर्माण कार्य के लिए जारी 13 लाख रुपए की राशि के बावजूद कार्य अपूर्ण रखने पर नोटिस थमाया गया था। जिसके बाद कार्य तेजी से शुरू किया गया है जो पूर्णता की ओर होने की बात कही जा रही है।

        0 3 पंचायतों को धारा -92 के तहत प्रकरण भेज रहे : जनपद सीईओ करतला मोहनीश देवांगन ने कहा है कि शासकीय धनराशि जारी होने के बाद भी निर्माण कार्य लटकाए रखने वाले पंचायत सचिवों को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। 5 पंचायतों ने कार्य प्रारंभ कर दिया है, 3 पंचायतों ने रुचि नहीं दिखाई जिनका प्रकरण धारा -92 के तहत वसूली के लिए भेज रहे हैं।

                  Share This Article
                  Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                  Share
                  Previous Article पत्रकार संघ ने पर्यटन स्थल बुका में किया नौका विहार, संघ के सदस्यों लिया आनंद
                  Next Article SECL व कलिंगा के अधिकारियों पर FIR की मांग
                  दीपका पुलिस को बड़ी सफलता: गर्लफ्रेंड्स का शौकीन,मोस्ट वान्टेड सरगना 6 साथियों सहित गिरफ्तार
                  18/11/2025
                  बालको औद्योगिक विकास के साथ कर्मचारियों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है : देवांगन
                  18/11/2025
                  NKH ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
                  18/11/2025
                  KORBA:रेलवे का पावर लाइन बन्द,दो क्रासिंग पर लोग हलाकान,video
                  17/11/2025
                  KORBA BREAK:समिति प्रबंधकों पर FIR दर्ज
                  16/11/2025
                  शिक्षाकर्मियों के संविलियन की मांगी गई जानकारी,नहीं हुआ तो क्यों….?
                  16/11/2025
                  भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित
                  16/11/2025
                  उच्च शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त है दीपका (झाबर) के सरकारी कॉलेज में
                  16/11/2025
                  Saty Sanwad

                  SATYANARAYAN PAL

                  Editor

                  Mob : +91-9151305911
                  Email : satysanwad2023@gmail.com
                  Address : Korba Chhattisgarh 495677

                  UDYAM-CG-10-0016159

                  Important Page

                  • About Us
                  • Contact Us
                  • Disclaimer
                  • Privacy Policy
                  • Terms and Conditions

                  श्री गणेशाय: नमः

                  छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                  © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                  Welcome Back!

                  Sign in to your account

                  Username or Email Address
                  Password

                  Lost your password?