👉🏻 पोड़ी ब्लॉक के दुकान में खरीदता था चोर गिरोह का माल
👉🏻 कोरबा में बचता रहा, रतनपुर पुलिस ने दबोचा, करीब 7 तोला सोना जप्त
बिलासपुर/कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक सर्राफा कारोबारी अपने पोड़ी ब्लॉक के ग्राम कोनकोना स्थित सराफा दुकान के जरिए चोरी के जेवरातों को खरीदता रहा। स्थानीय सूत्र के मुताबिक वह लंबे समय से इस तरह के अपराधिक कृत्य में शामिल रहा लेकिन अपने क्षेत्र व जिले में ले-दे कर कार्रवाई से बचता रहा। इस बार उसकी चालाकी काम ना आई और बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना की पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
रतनपुर थाना क्षेत्र में बस से यात्रा के दौरान महिलाओं के एक समूह के द्वारा सोने के चैन की झपटमारी की रिपोर्ट पीड़ित ने दर्ज कराई थी। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज अन्य संसाधनों के जरिए विवेचना करते हुए पुलिस ने 9 सदस्यीय गिरोह को पकड़ा। पूछताछ में इन सभी महिलाओं ने जो कि कोरबा जिले के बांगो थाना अंतर्गत ग्राम कोनकोना की निवासी हैं, ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से इस तरह की झपटमारी में संलिप्त है और चोरी व झपटमारी से प्राप्त सोना सुनार गौतम दुबे के पास बेचा करते हैं। पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल दाखिल कराया वहीं चोरी का सोना खरीदने वाले सुनार गौतम दुबे पर भी शिकंजा कसने की तैयारी की।
👉🏻 7 तोला सोना खरीद कर गलाया

रतनपुर पुलिस ने चोरी की गई सोने की चैन एवं मंगलसूत्र के खरीददार गौतम पिता राजेन्द्र कुमार दुबे, उम्र 35 वर्ष, निवासी मोहलाईनभाठा कटघोरा, जिला कोरबा को गिरफ्तार किया। अभिरक्षा में लेकर पूछताछ में आरोपी ने चोरी का करीब 7 तोला सोना खरीदकर गलाने की बात स्वीकार की। आरोपी के कब्जे से 67 ग्राम गला हुआ सोना जप्त किया गया।
आरोपी को कटघोरा से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में रतनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय एवं प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह का विशेष योगदान रहा।
👉🏻कुल 9 लोग पहले किए गए गिरफ्तार
झपटमारी के संगठित अपराध गिरफ्तार आरोपियों में

- अंजली गिरी पति मनोज गिरी गोस्वामी 25 साल, 2. लोहारिन बाई पति हरिनाथ उर्फ खिरू गिरी गोस्वामी 50 साल, 3. सुनीता गिरी पति स्व. बलबीर गिरी गोस्वामी 30 साल, रामबाई पति हरिनाथ उर्फ खिरू गिरी गोस्वामी 40 साल, 5. प्रिती गिरी पति नरेश गिरी 30 साल, 6. शिवानी पति राकेश गिरी गिरी गोस्वामी 20 साल, 7. देवी गिरी पति राम गिरी गोस्वामी 20 साल, 8. नरेश गिरी पिता सुखराम गिरी गोस्वामी 35 साल, 9. राम गिरी पिता ओप्रकाश गिरी गोस्वामी 20 साल सभी निवासी कोनकोना ठिहाईभाठा थाना बांगो, जिला कोरबा शामिल हैं।
👉🏻 यह दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट
प्रार्थी भगवान राम प्रधान निवासी बॉकीमेांगरा थाना बॉकीमोगरा जिला कोरबा ने थाना रतनपुर में 11 अगस्त 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपनी गीता प्रधान के साथ 02 अगस्त को को बिलासपुर गया था जो अपने गले में सोने की चैन पहनी थी। काम खत्म कर बस से अपने घर बांकीमोंगरा कोरबा जाने के लिए नेहरू चौक बिलासपुर से बैठे थे, महामाया चौक बिलासपुर में कुछ महिलाये भी उसी बस में सवार हुये। बस में प्रार्थी व उसकी पत्नि को भी सीट नहीं मिलने के कारण खड़े थे। बस सवार उक्त महिलाओं द्वारा धक्का- मुक्की कर प्रार्थी की पत्नि को दबा दिया गया था,फिर शनिवरी चौक रतनपुर के पास उतर गये। रतनपुर में बस खाली होने पर प्रार्थी व उसकी पत्नि को बैठने के लिए सीट मिलने पर गीता प्रधान अपने गले में पहने चैन को देखी तो नहीं था, जिसे उक्त महिलाओं द्वारा झपटमारी कर लिए थे। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर सीसीटीव्ही फुटेज खॅगालने पर फुटेज में दिख रहे महिलाओं की पहचान कोनकोना थाना बांगो निवासी के रूप में की गई। उनके निवास कोनकोना में रतनपुर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर 07 महिलाये और 02 पुरूष को थाना लाया गया जिनसे पूछताछ करने पर, सभी एक राय होकर वारदात करना बताया। 20,000 में इनके ग्रुप की एक अन्य महिला सुरतनी गिरी निवासी रामनगर थाना कुसमी को देना बताए जिसमें से 12000 रूपये को खर्च कराना बताये। आरोपियों के कब्जे से 8000 रूपये जप्त कर सभी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।





