Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:डीजल चोरों का “खाकी” कनेक्शन,6 आरक्षक सस्पेन्ड,7 चोर गिरफ्तार, सिक्युरिटी पास भी मिला
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:डीजल चोरों का “खाकी” कनेक्शन,6 आरक्षक सस्पेन्ड,7 चोर गिरफ्तार, सिक्युरिटी पास भी मिला

Admin
Last updated: 29/12/2024 4:23 PM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

0 कोरबा एसपी की बड़ी कार्यवाही से मची हड़कम्प, अन्य गैंग भूमिगत
0 सही साबित हुई सत्यसंवाद की आशंका

- Advertisement -

    कोरबा। एसईसीएल की सबसे बड़ी गेवरा खदान डीजल चोरों के निशाने पर रही है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा लगातार सख्त पुलिसिंग किए जाने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने के तमाम निर्देशों के कारण जहां अवैध कार्यों पर काफी हद तक विराम लगा है वहीं स्थानीय स्तर पर अपनी मनमानी चलते हुए सांठगांठ पूर्वक डीजल की चोरी चल रही थी। इसमें नवीन गैंग का नाम प्रमुखता से सामने आता रहा तो पुरुषोत्तम भी सक्रिय होने लगा था। हालांकि इन्होंने कामकाज का तरीका बदला था और पुलिस महकमा के कुछ लोगों से मिलने वाले इनपुट के आधार पर यह बच जाया करते थे। सत्यसंवाद ने इस बात का पुख्ता सन्देह का जाहिर करते हुए पिछले दिनों समाचार भी प्रसारित किया था। वह आशंका सही साबित हुई जब डीजल चोरों के गिरोह को चंद पुलिस कर्मियों का संरक्षण मिलना उजागर हुआ है। थाना और साइबर सेल के छह आरक्षक निलंबित कर दिए गए हैं, इन पर जांच बिठाई गई है। इस कार्रवाई से पुरुषोत्तम और नवीन गैंग का भांडा फूटा है तो वहीं अन्य छोटे-मोटे गैंग भूमिगत हो गए हैं। अपराध क्रमांक 437/24 पर धारा 303 (2), 3(5) BNS की कार्रवाई की गई है।
    उक्त मामले में प्रधान आरक्षक 35 राजेश कंवर साइबर सेल कोरबा, आरक्षक 754 कमल कैवर्त्य थाना हरदीबाज़ार, आरक्षक 488 तिलक पटेल थाना हरदीबाज़ार, आरक्षक 486 धीरज पटेल थाना कुसमुंडा, आरक्षक 604 त्रिलोचन सागर थाना कुसमुंडा एवं आरक्षक 689 रितेश शर्मा साइबर सेल का आचरण संदिग्ध पाए जाने से उन्हें निलंबित कर उनके विरुद्ध प्राथमिक जाँच हेतु नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक को जिम्मा सौंपा गया है।

    - Advertisement -
    KORBA:पुलिस और क्राइम ब्रांच को छका रहा नवीन गैंग..!

    आज के मामले में थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू ने बताया कि सुरक्षा अधिकारी गेवरा परियोजना द्वारा थाना दीपका में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर FIR दर्ज कराया गया था कि दिनांक 22 दिसम्बर की रात्रि डीजल चोरी कर रहे बोलेरो वाहन सीजी 12 बीएल 6960 में सवार अज्ञात व्यक्तियों को पकड़ने का प्रयास करने पर आरोपीगण चोरी के डीजल लेकर फरार हो गये। लिखित आवेदन पर थाना दीपका में FIR दर्ज कर, उपरोक्त सात आरोपियों को उनके अलग-अलग ठिकानों से पकड़ा गया। उनसे 67 जरीकेन में कुल 2345 लीटर चोरी के डीजल और घटना में प्रयुक्त दो बोलेरो वाहन को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। आरोपियों से जप्त बोलेरो वाहन में एसईसीएल का सिक्यूरिटी पास मिला है, जिसका उपयोग खदान के अंदर प्रवेश करने के लिये किया जाता था जिसके संबंध में भी जांच की जा रही है। शेष फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है। कोरबा पुलिस लगातार कार्यवाही कर इस वर्ष अब तक लगभग 15 हजार लीटर डीजल जप्त कर चुकी है।
    0 गिरफ्तार आरोपी

    (1) पुरुषोत्तम कुमार यादव पिता स्व भुजबल यादव 34 वर्ष पता बगडबरी पारा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा

    (2) देवचरण चौहान पिता वीर साय चौहान 19 वर्ष साकिन विजय नगर दीपका थाना दीपका

    (3) राजेंद्र साहू उर्फ़ कुनाल पिता लक्ष्मी प्रसाद साहू 20 वर्ष बाराद्वार जिला सक्ति

    (4) शेख उर्फ बिट्टू पिता शेख फैयाज 28 वर्ष, ज्योति नगर मुक्तिधाम के पास थाना दीपका

    (5) अर्जुन सिंह पिता स्व. बनवारी सिंह गोड 18 वर्ष, शांति नगर बल्गी बांकीमोगरा

    (6) देवानंद खूंटे पिता अंजोर साय खूंटे 19 साल, खमदई पारा खिसोरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा

    (7) रवि बरेठ पिता रमेश बरेठ 25 साल, खोखरा (ठाकुर देव) थाना कोतवाली जिला जांजगीर चांपा

    0 जब्त वाहन
    (1) बोलोरो क्रमांक CG 12 BL 6960 सफेद रंग का इंजन क्र TVP6K 10707 सरल क्रमांक MA1XL2TVXP6L33427

    (2) बोलेरो क्रमांक CG 11 BK 6745 सफेद रंग का इंजन क्र TUP118300 सरल क्रमांक MAIXL2TUXP6L40691

            Share This Article
            Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
            Share
            Previous Article KORBA:पुरुषोत्तम गिरोह पर शिकंजा, 67 जरीकेन और 2000 लीटर डीजल जब्त,कार्रवाई जारी
            Next Article फुटबॉल के 13 मैच, 40 मीटर और 30 मीटर आर्चरी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमख़म
            KORBA:हाईवे पर घातक रूप से खड़े 07 ट्रेलरों पर कार्यवाही
            12/05/2026
            KORBA:नहर किनारे टूटी सुरक्षा दीवार, लक्ष्मण वन तालाब बदहाल
            12/05/2026
            KORBA:मानदेय शिक्षकों ने मांगी प्राथमिकता, कहा-स्कूलों में मिलेगा अनुभव का लाभ
            12/05/2026
            KORBA:12 अंक में खेला शिक्षक,फर्जी अंकसूची से 17 साल नौकरी,अब बर्खास्तगी की तलवार
            12/05/2026
            KORBA: पुलिस व जनता के बीच समन्वय बनाने ग्राम रक्षा समितियों का गठन
            11/05/2026
            KORBA:वादाखिलाफी की इन्तहा,12 वर्षों से परेशान गेवरा बस्ती के ग्रामीण, 21 मई से बेमुद्दत खदानबंदी
            11/05/2026
            KORBA BREAK:जिपं में उबाल,CEO के एटीट्यूड पर भड़के, तालाबंदी की चेतावनी,देखें video
            11/05/2026
            KORBA: आर आई-पटवारी को बंधक बनाया,गलत सीमांकन का आरोप लगा सुसाइड कर लेने धमकाया
            11/05/2026
            Saty Sanwad

            SATYANARAYAN PAL

            Editor

            Mob : +91-9151305911
            Email : satysanwad2023@gmail.com
            Address : Korba Chhattisgarh 495677

            UDYAM-CG-10-0016159

            Important Page

            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Privacy Policy
            • Terms and Conditions

            श्री गणेशाय: नमः

            छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

            © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

            Welcome Back!

            Sign in to your account

            Username or Email Address
            Password

            Lost your password?