Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:बिना मनुमोदन कागजों में कार्य स्वीकृति, अरबों की बंदरबांट
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:बिना मनुमोदन कागजों में कार्य स्वीकृति, अरबों की बंदरबांट

Admin
Last updated: 05/01/2025 8:28 PM
Admin
Share
3 Min Read
SHARE

0 पूर्व कलेक्टर संजीव झा के कार्यकाल की केन्द्रीय एजेंसी से जांच कराएं

0 जिला सीईओ नूतन झा, भरोसाराम ठाकुर की भी भूमिका

- Advertisement -

    कोरबा। जिले के पूर्व कलेक्टर संजीव कुमार झा ‌द्वारा अपने कार्यकाल में कोरबा जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास मद में अरबों रुपये के किये गए घोटाला व मनरेगा योजना जैसे खनिज मद में करोडों का घोटाला की जाँच केंद्रीय जाँच एजेंसी से कराने बावत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने पत्र लिखा है।

    पत्र में लेख है कि संजीव कुमार झा कोरबा जिले में दिनांक 01/07/2022 से 31/07/2023 तक पदस्थ रहे है। इनके कार्यकाल में वर्ष 2022-23 व 2023-24 में जिला खनिज संस्थान न्यास में शासी परिषद की बैठक में अनुमोदित कार्य के विरुद्ध जाकर भ्रष्टाचार करने की नीयत से कांग्रेस से जुड़े विधायक और उनके कार्यकर्ताओं से मिलकर कमीशन लेकर मन मौजे कार्य को स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत किये गए कार्य में अधिकतर कार्य को बैठक में अनुमोदन नहीं लिया गया और केवल कागज में ही कार्य स्वीकृति कर अरबों रुपये की राशि का बंदरबाट किया गया है। अनुमोदन सूची भी गायब कर फर्जी अनुमोदन सूची भी तैयार किया गया जिनमें शासी परिषद की बैठक में उपस्थित सदस्यों का हस्ताक्षर भी नहीं है। सामग्री सप्लाई, प्रक्षिक्षण, स्ट्रीट लाईट और महिला समितियों को प्राप्त सामग्री, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, उ‌द्यान विभाग के कार्य में भारी भ्रष्टाचार किया गया है। पोड़ी उपरोड़ा और कटघोरा व पाली ब्लाक में विभिन्न विभाग से इनके कार्यकाल में अरबो का कार्य भ्रष्टाचार के नीयत से कार्य स्वीकृत किया गया। करतला व कोरबा ब्लाक में 3 से 4 करोड़ का ही केवल कार्य स्वीकृत किया गया। इससे इनकी मानसिकता स्पष्ट रूप से समझा जा सकता है।

    इसी तरह कोरबा जिले में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क निर्माण और सामग्री सप्लाई में भी अनियमितता किया गया है। समस्त भ्रष्टाचार में संजीव झा कलेक्टर कोरबा के साथ नूतन कंवर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा व भरोसाराम ठाकुर परियोजना अधिकारी जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा की अहम् भूमिका रही है।

    ननकीराम कंवर ने कहा है कि आपको (प्रधानमंत्री) इस भ्रष्टाचार की जाँच के संबंध में पूर्व में भी शिकायत पत्र देकर अवगत कराया गया था लेकिन आज तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
    अपेक्षा है कि संजीव कुमार झा कलेक्टर कोरबा के कार्यकाल वर्ष 2022-23 व 2023-24 में हुए भारी भ्रष्टाचार की जाँच केंद्रीय जाँच एजेंसी से करने पर अरबों रुपये का भ्रष्टाचार सामने आयेगा जिसमे कई सफ़ेदपोश नेता का असली चहेरा जनता के सामने आयेगा इसलिए उचित जाँच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही कराना चाहेंगे ।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article KORBA BREAK:TI पर FIR का आदेश,एक अन्य पर भी होगा जुर्म दर्ज
              Next Article KORBA:वन मार्गों पर जुर्माना के साथ नजराना, डिप्टी रेंजर घुमा रहा चाबी…!
              KORBA: प्रभारी DEO-BEO अधिकार से बाहर नियमों से खेल रहे ! इधर पीड़िता हेड मास्टर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
              14/03/2026
              सुसाइड UPDATE: पुलिस ने नहीं,युवती के भाई ने फर्जी पुलिस बनकर युवक को चौकी बुलाया था,डर से लगा लिया फांसी, video में देखें आरोपी ने क्या बताया…
              14/03/2026
              कोयला घोटाला और अफीम की खेती पर क्रांति सेना ने किया प्रदर्शन
              14/03/2026
              KORBA निगम में नई पहल ” मेयर की पाती “, लेटर बॉक्स से निकलेगा समाधान
              13/03/2026
              KORBA BREAK: KCC के मैनेजर सहित 3 पर FIR दर्ज
              13/03/2026
              KORBA BREAK:पुलिस के डर से सुसाइड कर लिया युवक ने,फांसी से पहले बनाया वीडियो
              13/03/2026
              KORBA:दावत-ए-इफ्तार कल मेहर वाटिका में
              13/03/2026
              KORBA:शासन से ऊपर प्रभारी DEO और BEO ! निलम्बन का पत्र 90 दिन बाद भी नहीं दिया,निर्वाह भत्ता भी नहीं….
              13/03/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?