Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA पुलिस में चीता स्क्वाड की दस्तक होगी
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA पुलिस में चीता स्क्वाड की दस्तक होगी

Admin
Last updated: 02/09/2024 1:08 AM
Admin
Share
8 Min Read
SHARE

    0 पुलिस के काम से जनता के मन में विश्वास होना चाहिए : एसपी

    कोरबा। संकरी गलियों में पेट्रोलिंग की दिक्कत नहीं होगी। अब पायलट प्रोजेक्ट के तहत बाईक पेट्रोलिंग की जाएगी। 3 दिन में इसे मूर्त रूप दिया जाएगा और कोरबा चीता स्क्वाड पैनी नजर रखेगा। अपराधियों में पुलिस का भय होगा और कानून तोडऩे वालों पर कार्यवाही निरंतर होती रहेगी। पुलिस ऐसा काम करे जिससे पुलिस के प्रति जनता के मन में विश्वास का भाव होना चाहिए।

    - Advertisement -

        कोरबा प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि जिले में मेरा 6 माह का कार्यकाल चुनौती के साथ काफी सुखद अनुभव रहा है। पुलिस के लिए हर दिन एक नई चुनौती लेकर आता है। पुलिस में डेली नया टारगेट लेकर काम करना होता है। पुलिस ऐसा काम करे जिससे पुलिस के प्रति जनता के मन में विश्वास का भाव होना चाहिए। पुलिसिंग ऐसी होनी चाहिए जिससे अपराधियों के मन में पुलिस का खौफ और जनता में सुरक्षा का भाव हो। श्री तिवारी ने कहा कि पत्रकारिता के दौरान हमें ध्येय वाक्य सिखाया जाता है कि हमें उनकी आवाज बनना है जिनकी आवाज नहीं है। समाज में बदलाव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पत्रकार निभाते हैं। कार्यकाल के दौरान मैंने पूर्व में जो अच्छे काम हो रहे थे उसे आगे बढ़ाया। जहां सुधार की जरूरत थी वहां सुधार किया। उन्होंने कहा कि विभाग में भी कई तरह की शिकायतें थी जैसे महिला संबंधित अपराधों में त्वरित कार्यवाही का अभाव, कार्यकाल के दौरान इस शिकायत को दूर किया गया। उन्होंने जिले की यातायात व्यवस्था को लेकर कहा कि कुछ माह पूर्व जो स्थिति थी उससे कहीं अभी स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि सडक़ दुर्घटना रोकना एक चुनौती है। सडक़ दुर्घटनाओं के मूल कारण की पड़ताल की गई तो सामने आया कि अधिकांश हादसे ट्रकों के कारण हो रहे हैं। ट्रकों के कारण हो रहे हादसे के पीछे कहीं न कहीं सडक़ किनारे शराब मुहैय्या होना कारण था, जिसे लेकर हमने सडक़ किनारे ऐसे 8 ढाबों को सील किया। गत वर्ष पूरे साल शराब पीकर वाहन चलाने के 265 प्रकरण पर कार्यवाही की गई थी। जिसके मुकाबले इस साल के 8 माह में ही 1485 प्रकरण में कार्यवाही कर चुके हैं। इसके अलावा पार्किंग की समस्या को लेकर नगर निगम के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही की जा रही है। साथ ही नाबालिग बच्चे बाइक चलाते हैं जिसके कारण भी हादसे होते हैं। इसे लेकर पहले स्कूलों के प्राचार्य के साथ मीटिंग की गई फिर बच्चों को सजग कोरबा अभियान के तहत जागरूक किया गया। इसके बाद भी नहीं चेते तो नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर सतत कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा जगह-जगह फ्लैक्स व लाइट की व्यवस्था करायी जा रही है। जितना व्यवस्था में सुधार कर सकते हैं उसमें हम प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही चीता स्क्वायड शहर में उतारी जाएगी। उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर कहा कि कोरबा में प्रेस और पुलिस का सामंजस्य अव्वल दर्जे का है। अपराध नियंत्रण के साथ ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किया लगातार कार्यवाही कर रहे हैं। कोरबा में चाहे शांतिपूर्ण ढंग से लोकसभा चुनाव संपन्न कराना हो या फिर 17 टुकड़ों में बॉडी मिलने का मामला, ब्लाइंड मर्डर, लूट, यातायात की समस्या, कानून व्यवस्था की स्थिति सुधारना, आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसना सहित कई चुनौतियां रही हैञ
        कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल व आभार प्रदर्शन दैनिक मितान के संपादक व वरिष्ठ पत्रकार छेदीलाल अग्रवाल ने किया। मंच का संचालन सचिव नागेंद्र श्रीवास ने किया। पूर्व सचिव द्वय मनोज ठाकुर और दिनेश राज ने पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी को प्रेस क्लब की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान प्रेस क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थे।

        0जनता को भी समझनी होगी जिम्मेदारी
        पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने कहा कि मैं कोरबा में रहता हूं और कोरबा मेरा है। इस सोच के साथ में मैं काम करता हूं। जनता को भी काननू का पालन करना चाहिए। पुलिस पर आरोप लगाना बेहद आसान है। आम जनता को भी चिंतन मनन करना होगा। यही सजग समाज की पहचान है। सुगम व सुचारू यातायात व्यवस्था जनता को मिले इसके लिए जनभागीदारी होनी चाहिए। जिले में 2500 जवानों की कमी है। इसके बाद भी पुलिस हमेशा सेवा में रहती है। कोरबा की व्यवस्था को आईडल लेबल पर ले जाने का प्रयास रहेगा। इसके लिए शहर सुधार की जिम्मेदारी हम सबकी है।

        2015 बैच के आईपीएस अफसर हैं
        कार्यक्रम में एसपी सिद्धार्थ तिवारी का जीवन परिचय कोरबा बालको टाइम्स के संपादक प्रेमचंद जैन ने दिया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले सिद्धार्थ तिवारी का जन्म 12 जनवरी 1985 को हुआ था। उन्होंने बीए ऑनर्स के बाद एमबीए की डिग्री ली है। एमबीए करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया राष्ट्रीय पत्रकारिता संस्थान से पत्रकारिता की ट्रेनिंग लेकर सिद्धार्थ तिवारी देश की राजधानी दिल्ली में पत्रकारिता करते थे। कुछ समय तक पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने सरकारी एग्जाम क्रैक कर भारतीय खाद्य निगम ( फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) में सहायक महाप्रबंधक की नौकरी प्राप्त कर ली।सिद्धार्थ तिवारी ने 28 दिसंबर 2015 को आईपीएस की सर्विस ज्वाइन की। लाल बहादुर शास्त्री प्रशिक्षण अकादमी हैदराबाद में ट्रेनिंग खत्म करने के बाद सिद्धार्थ तिवारी को फील्ड ट्रेनिंग के लिए प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर दुर्ग जिले में पोस्टिंग मिली। अगले चरण में वे रायगढ़ के सीएसपी बने। रायगढ़ के बाद धुर नक्सल प्रभावित जिले सुकमा के एडिशनल एसपी बने। बतौर एसपी सिद्धार्थ तिवारी की पहली पदस्थापना कोंडागांव जिले के पुलिस अधीक्षक के तौर पर हुई। कोंडागांव के बाद सिद्धार्थ तिवारी दंतेवाड़ा के एसपी रहे। दंतेवाड़ा के बाद सिद्धार्थ तिवारी महेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के एसपी बने। वर्तमान में सिद्धार्थ तिवारी कोरबा जिले के पुलिस अधीक्षक हैं। एसपी के तौर पर यह उनका चौथा जिला है।

        साइबर क्राइम का कारण अज्ञानता और लालच
        श्री तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में अपराध का तरीका और स्वरूप बदल चुका है। साइबर क्राइम को लेकर कहा कि लोगों की अज्ञानता और लोभ तथा लालच इसका सबसे बड़ा कारण है। अज्ञानता और लालच न करें तो हम इससे बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि सट्टा के मामले में हमने कई बड़ी कार्रवाईयां की है। गोवा से आरोपी पकडऩे के साथ इस लिंक से जुड़े अन्य आरोपियों को पकड़ा गया है, जो खाते सामने आए हैं उन्हें फीज भी किया गया है।

                  Share This Article
                  Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                  Share
                  Previous Article Video: DOG बाघा ने कुछ इस तरह पहुँचाया हत्यारे तक,जेल भेजा गया रिश्तेदार
                  Next Article बड़ी समस्या:आबादी क्षेत्रों में शराब दुकान से बढ़ी परेशानी
                  KORBA:8 दीक्षार्थी भाई-बहनों का भव्य बहुमान एवं वरघोड़ा समारोह संपन्न
                  16/12/2025
                  बिलासपुर: खड़े ट्रेलर से भिड़ी बस,16 यात्री घायल,11 गंभीर
                  16/12/2025
                  KORBA:कार की चपेट में आया युवक,चोट आई,बाइक क्षतिग्रस्त, सहायता का झांसा देकर चालक फरार
                  16/12/2025
                  KORBA:….आखिर हम कहाँ जाएं? सड़क पर बैठे इन्दिरा नगर वासी
                  16/12/2025
                  KORBA में “दहशत का लाल क्रॉस”,250 घर उजाड़ने की तैयारी,पर किसलिये….नहीं बता रहा रेलवे
                  16/12/2025
                  KORBA:बहुत बड़े नेता हो..जान से मार दूँगा, जनपद सदस्य को मारने टांगी उठाया
                  16/12/2025
                  KORBA:डॉ.लाखे के घर लाखों की चोरी,भरी दुपहरी में दिया अंजाम
                  16/12/2025
                  कांग्रेस कार्यालय में सरदार पटेल को दी गई श्रद्धांजलि
                  16/12/2025
                  Saty Sanwad

                  SATYANARAYAN PAL

                  Editor

                  Mob : +91-9151305911
                  Email : satysanwad2023@gmail.com
                  Address : Korba Chhattisgarh 495677

                  UDYAM-CG-10-0016159

                  Important Page

                  • About Us
                  • Contact Us
                  • Disclaimer
                  • Privacy Policy
                  • Terms and Conditions

                  श्री गणेशाय: नमः

                  छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                  © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                  Welcome Back!

                  Sign in to your account

                  Username or Email Address
                  Password

                  Lost your password?