Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA: मास्टर प्लान के अभाव में बढ़ती दिक्कतें, प्रशासन उदासीन, लापरवाह मौज में,जनता हलाकान
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA: मास्टर प्लान के अभाव में बढ़ती दिक्कतें, प्रशासन उदासीन, लापरवाह मौज में,जनता हलाकान

Admin
Last updated: 28/12/2024 11:18 AM
Admin
Share
5 Min Read
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; hdrForward: 0; highlight: true; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 4;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 65537;weatherinfo: null;temperature: 33;
SHARE

कोरबा। कोरबा शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में विकास की रफ्तार बढ़ रही है लेकिन यह रफ्तार व्यवस्थित नहीं होने के कारण आए दिन दिक्कतों का सामना आम लोगों को करना पड़ रहा है। लोग अपने-अपने हिसाब से काम चलाऊ व्यवस्था में अत्यंत ही मनमाना काम कर रहे हैं और प्रशासनिक अधिकारी सब कुछ देख व जानकर भी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। इसके कारण सुचारू आवागमन की व्यवस्था के साथ-साथ पार्किंग की समस्या भी बढ़ती जा रही है और व्यस्त क्षेत्र में आए दिन जाम लगने की समस्या आम हो चली है।

- Advertisement -

    एक बड़ी वजह सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण भी है जिसके कारण कार्य करने के लिए जमीन ही नहीं मिल पा रही है। अनेक छोटे-बड़े व्यापारियों, चलते-फिरते ठेला और स्थाई खोमचा वालों की बढ़ती मनमानी के कारण भी यह समस्या दिनों-दिन बढ़ रही है। जानकार बताते हैं कि शहर का मास्टर प्लान भी सही तरीके से लागू नहीं किया जा सका है, यदि मास्टर प्लान लागू कर दिया गया होता,बढ़ते विकास के अनुसार नया बनाया जाता तो संभवत: इस तरह की समस्या पेश नहीं आती जो कि पावर हाउस रोड ही नहीं बल्कि हर व्यस्त इलाके में हर दिन देखने को मिल रही है।

    - Advertisement -

      इसी तरह पुराना कोरबा शहर में भी सड़क जाम की समस्या हर दिन बनती है। संकरी सड़क तक दुकान फैलाने, पार्किंग एरिया में दुकान लगाने और अन्य तरह से बाधा होने के कारण लोग जाने-अनजाने में होने वाले हादसों से डर-डर कर इन रास्तों से गुजरते हैं।

      अन्य लोग बाइक या कार को सड़क पर आड़ा-तिरछा तक खड़ी कर खरीदी के लिए दुकान में चले जाते हैं। इससे सड़क पर गाड़ियों के चलने के लिए जगह कम पड़ जाती है। कोसाबाड़ी, निहारिका,बुधवारी, टीपी नगर, यातायात चौकी के पीछे से बस स्टैंड स्टेडियम मार्ग, मॉल के सामने व पावर हाउस रोड से सीएसईबी चौक तक पूरा मार्ग, पावर हाउस रोड से मेन रोड सीतामणी,इधर रेलवे फाटक से सर्वमङ्गला मार्ग में जाम की स्थिति निर्मित होती ही रहती है। ओव्हरब्रिज के नीचे वाहनों को खड़ा करने, ठेले लगाने, सड़क तक दुकान के कारण यहां समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। इसका असर लोगों के साथ-साथ कारोबार पर भी पड़ रहा है।

      0 वर्षों से पदस्थ अधिकारी भी नहीं चाहते व्यवस्था बनाना

      कोरबा नगर निगम में पदस्थ वर्षों पुराने अधिकारी हर तरह की चीजों से वाकिफ हैं लेकिन वह नव पदस्थ होने वाले आयुक्त को, जोन प्रभारी को या तो गुमराह करते हैं या फिर सब कुछ सही बता कर काम चलाऊ व्यवस्था बनाए रखने में विश्वास रखते हैं। सब कुछ अच्छा बताते हैं लेकिन बिगड़ती व्यवस्था में सुधार लाने की जहमत प्रशासनिक अधिकारी उठाना ही नहीं चाहते। जनप्रतिनिधियों को तो कोई मतलब ही नहीं रह गया है, वह भी समस्या से जूझते हैं लेकिन प्रशासन की ओर नजर टिकाए खड़े रहते हैं क्योंकि व्यवस्था तो आखिर प्रशासनिक अधिकारियों को ही बनाना है। यह भी चिंताजनक है कि प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्थाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों या अन्य प्रतिनिधियों से किसी तरह की सलाह, राय-मशविरा लेना जरूरी नहीं समझते जिसके कारण अधिकारियों के ढर्रे पर सब चल रहा है। यह कोरबा शहर ही नहीं बल्कि पूरे जिले के लिए भी दुर्भाग्यजनक है कि प्रशासनिक लगाम, लापरवाह होते लोगों पर नहीं लग पा रही है। इसी कारण से अनेक लोग अब सड़क तक कब्जा करने की नीयत से काम कर रहे हैं।

      0 बढ़ते वाहनों से लगातार दबाव

      सड़कों पर गाड़ियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इससे सड़क पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। रोजाना जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। जाम से छुटकारा दिलाने के लिए यातायात पुलिस की ओर से मोर्चा संभाला गया है, लेकिन व्यस्त और संकरी के अलावा अच्छी-खासी चौड़ी सड़क पर भी अतिक्रमण के कारण दिक्कत इतनी अधिक रहती है कि यातायात पुलिस एक ओर से गाड़ियों को आगे बढ़ाती है तो इतनी देर में दूसरी ओर जाम लग जाता है। कई इलाकों में इसका सबसे बड़ा कारण सड़क की चौड़ाई कम होना माना जा रहा है

      0 ऑटो और बस चालकों की मनमानी

      मुख्य सड़कों पर ऑटो और बस के चालक भी गाड़ियों को रोककर सवारी बैठाते और उतारते हैं। ऑटो चालक तो अक्सर बीच सड़क पर और मोड़ पर भी ऑटो रोककर सवारी बिठाते हैं जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article चुनाव:मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी
              Next Article BREAK:कांग्रेस नेताओं के घर ED की दबिश, नगर पालिका व जिला पंचायत अध्यक्ष के घर छानबीन
              KORBA:​कचरा दिखाकर सोना लुटाया? 282 करोड़ के राजस्व की क्या सुनियोजित डकैती….?
              12/05/2026
              KORBA:वॉच टावर 4-मजदूर दर्द में,अधिकारी मौज में,श्रम मंत्री का गृह जिला
              12/05/2026
              KORBA:हाईवे पर घातक रूप से खड़े 07 ट्रेलरों पर कार्यवाही
              12/05/2026
              KORBA:नहर किनारे टूटी सुरक्षा दीवार, लक्ष्मण वन तालाब बदहाल
              12/05/2026
              KORBA:मानदेय शिक्षकों ने मांगी प्राथमिकता, कहा-स्कूलों में मिलेगा अनुभव का लाभ
              12/05/2026
              KORBA:12 अंक में खेला शिक्षक,फर्जी अंकसूची से 17 साल नौकरी,अब बर्खास्तगी की तलवार
              12/05/2026
              KORBA: पुलिस व जनता के बीच समन्वय बनाने ग्राम रक्षा समितियों का गठन
              11/05/2026
              KORBA:वादाखिलाफी की इन्तहा,12 वर्षों से परेशान गेवरा बस्ती के ग्रामीण, 21 मई से बेमुद्दत खदानबंदी
              11/05/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?