कोरबा। कटघोरा के व्यस्ततम तहसील चौक पर आज दोपहर एक तेज रफ्तार एंबुलेंस और बाइक में टक्कर हो गई। बाइक सवार युवक-युवती सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति को बिगड़ता देख कटघोरा पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए भीड़ को हटाया और जिस एम्बुलेंस से हादसा हुआ उसी एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को एम्बुलेंस से सम्बंधित स्थानीय अस्पताल में ले जाकर उपचार कराया गया। घायलों के बारे में जानकारी मिल रही है कि ये कुसमुंडा की कांग्रेस पार्षद गीता गवेल के पुत्र एवं पुत्री हैं जिन्हें कटघोरा के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, इस मामले में समाचार लिखे जाने तक कोई शिकायत/रिपोर्ट थाना में दर्ज नहीं कराई गई है।






