कोरबा। बातचीत के दौरान एकाएक महिला ने अपनी चाची सास पर ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला कर जख्मी कर दिया। कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम कुटेशर नगोई निवासी प्रार्थिया संगीता चौहान पर उसकी भतीजा बहू ने ब्लेड से कई जगह वार कर जख्मी कर दिया है।
पीड़िता ने कटघोरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 22 मार्च के रात्रि करीब 9 बजे भतीजा सुरेन्द्र कुमार सारथी और उसकी पत्नी मोहनी बाई सारथी उसके घर आये और सुरेन्द्र कुमार सारथी के द्वारा चाची, थोडा बाहर आओ बात करना है,कहकर बुलाया। पीड़िता जब आंगन में आयी, तब सुरेन्द्र ने बोला कि चाची, आप मेरी पत्नी को गाली-गलौच क्यों करते हो? कहकर विवाद करने लगा तब पीड़िता बोली कि तुम्हारी पत्नी को कब गाली-गलौच की हूं, इतने में अचानक सुरेन्द्र की पत्नी मोहनी बाई ने प्रार्थिया पर ब्लेड (पत्ती) से अचानक दाहिने हाथ, चेहरा में नाक के पास एवं बांये कान के पास मारी, तो दाहिने हाथ के चमड़ी ,चेहरा में नाक के पास और बांये कान के पास कट लग कर खून निकलने लगा। बेटी रिया चौहान घटना को देखी तो बीच बचाव करने लगी तो उसके भी दाहिने हाथ में ब्लेड (पत्ती) से मारी जिससे बेटी के दाहिने हाथ के मध्य उंगली में चोट लगी। घटना के दौरान प्रार्थिया के पति मनबोध चौहान और घर आये रिश्ते का देवर भुवनेश्वर यादव के द्वारा बीच-बचाव किया गया। दोनों को ईलाज हेतु अस्पताल ले गए। ईलाज कराने के बाद थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थिया संगीता चौहान की रिपोर्ट पर आरोपियों सुरेन्द्र कुमार सारथी व मोहनी बाई सारथी के विरुद्ध धारा
118(1), 3(5)-BNS के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है।
KORBA:एकाएक क्रूर हो गई मोहनी,ब्लेड पर ब्लेड मार कर चाची सास को किया जख्मी






