मुम्बई। मशहूर फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल के निधन की खबरों के बीच बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि उनकी सांसें अभी चल रही हैं। उनमें जीवन की उम्मीद शेष है। पुत्री ईशा देओल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी यह बात तब साझा की है जब धर्मेंद्र के निधन की खबर देशभर में तेजी से फैल रही है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही निधन की खबरों के बीच ईशा देओल ने उनकी सांस चलने की पुष्टि की है। प्रशंसक उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। ताजा अपडेट के अनुसार जब अभिनेता धर्मेन्द्र का स्वास्थ्य सुधार हो रहा है,तब सत्यसंवाद अपनी खबर के लिए खेद प्रकट करता है व उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी करता है।



