Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: UPDATE: कुछ संदेही उठाए गए, पीएम रिपोर्ट का इंतजार
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

UPDATE: कुछ संदेही उठाए गए, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

Admin
Last updated: 27/12/2024 10:54 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

कोरबा-पाली। बिलासपुर-कोरबा जिले की सीमा में पाली थाना अंतर्गत सिल्ली मोड़ पर शुक्रवार सुबह ग्राम निरधि निवासी विनय कश्यप पिता चंद्रकुमार कश्यप 28 वर्ष की रक्तरंजित लाश मिली। फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड की मदद से सुराग तलाशे गए हैं। घटना स्थल से करीब 60 मीटर दूर झाड़ियों के पीछे फ्रेश पानी के पाउच, डिस्पोजल गिलास मिले हैं। इनका वास्ता उक्त घटना से कितना है, यह जांच का विषय है। मृतक साफ-सुथरी प्रवृत्ति का था लेकिन शायद रात के वक्त उसके साथ किसी घटना को अंजाम दिया गया। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आने के बाद जांच की दिशा तय होगी।

- Advertisement -

    0 पाली और रतनपुर पुलिस मौके पर

    - Advertisement -

      घटना की सूचना मिलने पर पाली पुलिस और रतनपुर थाना प्रभारी स्टाफ सहित घटना स्थल पहुंचे। कटघोरा एसपी नेहा वर्मा, बिलासपुर एएसपी, डीएसपी भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर तलब किया गया। इन्होंने अपने-अपने तरीके से घटनास्थल के आसपास छानबीन करते हुए सुराग तलाशने की कोशिश की। मृतक के बैग से उसके सामान बरामद हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी यहां उपस्थित रहे। बताया गया कि पुलिस ने घटनास्थल से लगभग 60 मीटर दूर झाड़ियों के पीछे से पानी के तीन फ्रेश पाउच और दो-तीन डिस्पोजल पड़ा हुआ देखा। हालांकि इसकी जप्ती नहीं की गई है और इस घटना से जोड़ा नहीं जा रहा है क्योंकि रात गए घर लौटते वक्त यह संभव नहीं था कि मृतक विनय यहां पर रुका होगा। वह साफ-सुथरे प्रवृत्ति का बताया गया है। इस बात की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता कि विनय के रास्ते से गुजरने के दौरान संभवत: जो लोग झाड़ियों के पीछे नशा कर रहे थे, उनमें से किसी ने सड़क पर जाकर उसके साथ किसी तरह की घटना को अंजाम दिया होगा! यह भी हो सकता है कि विनय किसी रंजिश का शिकार हुआ है। घटना के बाद इसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश हुई है जो घटनास्थल के साथ-साथ शव और बाइक के हालात से झलके हैं। पुलिस ने प्रारंभिक सूचनाओं और सन्देह के आधार पर कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। इनमें एक वह शख्स भी शामिल है जो हाल फिलहाल जेल से रिहा होकर आया है। मामले को रंजिश के अलावा और भी अन्य पहलुओं से जोड़कर देखा जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है जिसमें मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद जांच की दिशा तय हो सकेगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

      0 रोज करता था आना-जाना
      बता दें कि मृतक विनय बिलासपुर जिले के रतनपुर स्थित हाईस्कूल चौक के पास ए व्ही नाम से मोबाइल दुकान का संचालन करता था। वह जो रोज अपने घर ग्राम निरधी से दुकान आना-जाना करता था। गुरुवार रात 9:15 में वह मोबाइल दुकान को बंद कर घर जाने अपने बाइक क्र. CG 10 Z 9226 में निकला था लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा और न ही मोबाइल रिसीव कर रहा था। परिजन चिंतित होकर विनय को ढूंढने निकले और पूरी रात परिजन खोजबीन करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। आज शुक्रवार सुबह सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने सिल्ली मोड़ के पास सड़क के नीचे बाइक समेत एक युवक की खून से लथपथ लाश पड़ी देखी जिसकी पहचान विनय के रूप में हुई।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article अच्छी खबर: इनके मासिक भत्तों में वृद्धि की सरकार ने
              Next Article हादसा: मोड़ पर अनियंत्रित बाइक खाई में गिरी,दो की मौत, तीसरा गम्भीर
              KORBA:​कचरा दिखाकर सोना लुटाया? 282 करोड़ के राजस्व की क्या सुनियोजित डकैती….?
              12/05/2026
              KORBA:वॉच टावर 4-मजदूर दर्द में,अधिकारी मौज में,श्रम मंत्री का गृह जिला
              12/05/2026
              KORBA:हाईवे पर घातक रूप से खड़े 07 ट्रेलरों पर कार्यवाही
              12/05/2026
              KORBA:नहर किनारे टूटी सुरक्षा दीवार, लक्ष्मण वन तालाब बदहाल
              12/05/2026
              KORBA:मानदेय शिक्षकों ने मांगी प्राथमिकता, कहा-स्कूलों में मिलेगा अनुभव का लाभ
              12/05/2026
              KORBA:12 अंक में खेला शिक्षक,फर्जी अंकसूची से 17 साल नौकरी,अब बर्खास्तगी की तलवार
              12/05/2026
              KORBA: पुलिस व जनता के बीच समन्वय बनाने ग्राम रक्षा समितियों का गठन
              11/05/2026
              KORBA:वादाखिलाफी की इन्तहा,12 वर्षों से परेशान गेवरा बस्ती के ग्रामीण, 21 मई से बेमुद्दत खदानबंदी
              11/05/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?