Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Video: DOG बाघा ने कुछ इस तरह पहुँचाया हत्यारे तक,जेल भेजा गया रिश्तेदार
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Video: DOG बाघा ने कुछ इस तरह पहुँचाया हत्यारे तक,जेल भेजा गया रिश्तेदार

Admin
Last updated: 02/09/2024 12:43 AM
Admin
Share
3 Min Read
SHARE

    कोरबा। बेजुबान, किंतु विशेष खूबियों वाला जिला पुलिस बल में कार्यरत एक अहम किरदार है डॉग बाघा। कई संगीन मामलों में अपराधियों तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करने वाले स्निफर डॉग बाघा ने एक हत्यारे को सलाखों के पीछे पहुंचाने में फिर पुलिस की मदद की है। घटनास्थल के पास आरोपी की छूटी हुई चप्पल से बाघा ने सुराग तलाशा और उसे अंजाम तक पहुंचाया। क्षेत्र के ग्रामीण उसकी तारीफों के पुल बांधे नहीं थक रहे बल्कि उनके लिए तो यह किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं था। रूपहले पर्दे पर फिल्मों में पुलिस डॉग के द्वारा मामलों को सुलझाने में किए जाने वाले मदद की तरह ही अपनी आंखों से प्रत्यक्ष देख रहे नजारे को ग्रामीणों ने अपने मोबाइल में कैद भी किया। एक ग्रामीण ने यह वीडियो हमसे साझा की।

    दरअसल,जिले में पसान थाना क्षेत्र के ग्राम लैंगी में कोटवार रामदास महंत की 30 अगस्त को हत्या कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा पंकज ठाकुर के पर्यवेक्षण में आरोपी की धर पकड़ के लिए थाना प्रभारी पसान निरीक्षक श्रवण विश्वकर्मा एवं सायबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजय सोनवानी द्वारा स्टाफ के साथ-साथ डॉग स्क्वॉड एवं क्राइम फॉरेंसिक टीम की मदद ली गई। डॉग मास्टर की मदद से डॉग बाघा ने घटनास्थल पर मिले साक्ष्य को सूंघकर संदेही का पता किया।

    - Advertisement -

        बाघा घटनास्थल से सीधे दौड़ लगाते हुए करीब 3 किलोमीटर दूर जाकर एक घर के पास रुक गया लेकिन उक्त घर में ताला बन्द था। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि इस घर में रामकुमार काशीपुरी पिता अमृतलाल काशीपुरी 37 वर्ष निवासी मोहनपुर रहता है जो कोटवार का रिश्तेदार है और घटना के बाद से नजर नहीं आ रहा है। पुलिस ने उस पर संदेह जाहिर करते हुए पतासाजी शुरू की। संदेही को पड़ोसी जिला जीपीएम के मरवाही अंतर्गत ग्राम कुडकई स्थित स्थायी निवास क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। पसान थाना लाकर पूछताछ करने पर पुराने विवाद की रंजिश और नाराजगी के कारण हत्या करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे के चाकू को घटनास्थल के पास तालाब के मेड़ से बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार करते हुए जेल दाखिल करा दिया गया है।

                  Share This Article
                  Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                  Share
                  Previous Article आज आ रहे CUTE बप्पा, आतिशी स्वागत की तैयारी
                  Next Article KORBA पुलिस में चीता स्क्वाड की दस्तक होगी
                  CG:अब तक का सबसे बड़ा 35,000 करोड़ का अनुपूरक बजट: विकास, अनुशासन और भविष्य की मजबूत नींव -वित्त मंत्री
                  16/12/2025
                  बालको नगर में 67 वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क जीवन सहायक उपकरण वितरित
                  16/12/2025
                  KORBA: 21 को पल्स पोलियो अभियान, जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न
                  16/12/2025
                  ​SECL दीपका मेगा प्रोजेक्ट के प्रस्तावित विस्तार पर गंभीर चिंताएँ, 40 MT से 55 MT की स्वीकृति से क्षेत्र में आपदा का खतरा
                  16/12/2025
                  कटघोरा: सांस्कृतिक भवन कूड़े का अड्डा…नगर पालिका की लापरवाही से व्यवस्था बदहाल
                  16/12/2025
                  बालको ने किया मंगल भवन का नवीनीकरण
                  16/12/2025
                  CG BREAK:11 IAS का तबादला, कोरबा कलेक्टर सरगुजा भेजे गए,दुदावत कोरबा में पदस्थ
                  16/12/2025
                  KORBA BREAK:अदाणी का 335 टन कोयला गबन कर गए चालक व कांटा बाबू,5 गिरफ्तार
                  16/12/2025
                  Saty Sanwad

                  SATYANARAYAN PAL

                  Editor

                  Mob : +91-9151305911
                  Email : satysanwad2023@gmail.com
                  Address : Korba Chhattisgarh 495677

                  UDYAM-CG-10-0016159

                  Important Page

                  • About Us
                  • Contact Us
                  • Disclaimer
                  • Privacy Policy
                  • Terms and Conditions

                  श्री गणेशाय: नमः

                  छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                  © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                  Welcome Back!

                  Sign in to your account

                  Username or Email Address
                  Password

                  Lost your password?