Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: डॉ.महंत वन मैन शो: विपरीत हालातों में भी ज्योत्सना के सिर बांधा जीत का सेहरा
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

डॉ.महंत वन मैन शो: विपरीत हालातों में भी ज्योत्सना के सिर बांधा जीत का सेहरा

Admin
Last updated: 05/06/2024 1:46 AM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

0 कोरबा का गड्ढा तानाखार ने पाटा, मरवाही-रामपुर ने भी साथ दिया

- Advertisement -

    कोरबा। लोकसभा 2024 के इस चुनाव में नेता प्रतिपक्ष वन मैन शो की तरह उभरे हैं। विपरीत हालातों और पार्टीगत झंझावतों से जूझते हुए पत्नी के सिर आखिर जीत का सेहरा सजवा ही दिया। महंत दंपत्ति जनता, कार्यकर्ताओ का आभार जताते नहीं थक रहे।

    - Advertisement -

      यह चुनाव एक ऐसे दौर में हुआ जब एक तरफ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है और दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। निश्चित तौर पर सत्तारूढ़ पार्टी के प्रति रुझान तब ज्यादा बढ़ जाता है जब अपनी ही पार्टी में नाराजगी बढ़ी हो। 5 वर्षों तक कोरबा लोकसभा की सांसद रहीं ज्योत्स्ना महंत के भी लगभग 2 साल वैश्विक कोरोना काल में चले जाने के बाद काम करने के लिए, लोगों से मिलने के लिए काफी कम वक्त मिला। ज्योत्सना महंत ने अपने प्रतिनिधि के तौर पर जिन्हें जिम्मेदारियां सौंपी, उनमें से कई ने दायित्व का निर्वहन जन भावनाओं के अनुरूप नहीं किया। विधानसभा चुनाव में इसके कारण नाराजगी देखने को मिली क्योंकि उनकी दखल चुनाव में थी। इसके बाद लोकसभा चुनाव में भी यह नाराजगी दिखती रही। भाजपा ने लापता सांसद का हल्ला मचाकर माहौल को और विपरीत करने का काम किया। इधर सत्तारूढ़ दल के प्रति आकर्षण बढ़ा और कईयों ने नाराजगी तो कई ने मजबूरी के कारण सत्ता दल का दामन थामा।
      चुनाव में ऐसे कूटनीतिक हालात अप्रत्यक्ष निर्मित किए गए कि कई लोग कांग्रेस का साथ छोड़ गए जिनमें बहुत तो पुराने लोग भी थे और इस चुनाव में उनसे खासी मदद मिल पाती।
      भाजपा उम्मीदवार और उनके लोगों ने अपना काम किया लेकिन इन झंझावतों के बीच ज्योत्सना महंत भीतरघात व खुलाघात को जानते हुए भी बिना विचलित हुए डटी रहीं तो उनके साथ कदम से कदम मिलाकर पति डॉ. चरण दास महंत ने मोर्चा संभाला।

      एक तरफ जहां भाजपा का बहुत बड़ा ताम झाम राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर के मंत्री गण और अमला लग रहा तो दूसरी तरफ डॉ.महंत ने अपने राजनीतिक संबंधों और पिता से मिली विरासत को आगे बढ़ाने के लिए जनता के सामने खुद को समर्पित कर दिया। वह लोगों के बीच खुद जाकर मिले। यह फायदा जरूर हुआ कि जो लोग कांग्रेस छोड़कर चले गए, तो उनके कारण डॉ.महंत व आम लोगों के बीच बनती जा रही दूरियां खत्म हो गईं। डॉ. महंत सीधे लोगों के बीच पहुंचे तो आत्मीयता और बढ़ गई।इसका सीधा-सीधा लाभ देखने को मिला और स्थानीय जनप्रतिनिधि ज्योत्सना महंत ने रिकार्ड मतों से जीत हासिल की।
      0 फिर तारणहार बना तानाखार

      विपरीत हालातों के बीच कांग्रेस के लिए एक बार फिर पाली तानाखार विधानसभा तारणहार साबित हुआ है। कोरबा जिले का रामपुर विधानसभा और जीपीएम जिले का मरवाही विधानसभा ने भी काफी साथ दिया और यहां के मतदाताओं ने कांग्रेस की झोली में भर-भर कर वोट डाले। सभी क्षेत्र में जहां खासकर कोरबा और कटघोरा विधानसभा के शहरी इलाकों में भाजपा की लहर चली और नाराजगी के कारण कांग्रेस के अधिकांश नेताओं ने खुलकर अपने प्रत्याशी के लिए काम नहीं किया जिससे इस चुनाव में कोरबा विधानसभा में काफी बड़ा अंतर नजर आया तो कटघोरा में भी कुछ खास बढ़त कांग्रेस को नहीं मिली। यदि कटघोरा के कांग्रेसी साथ देते तो मतों का अंतर कहीं ज्यादा होता। दूसरी तरफ कोरबा में कांग्रेसियों की नाराजगी दूर नहीं की जा सकी, यह बात डॉ. महंत भली भांति जानते थे। उन्होंने सबको एक करने की कोशिश की। डॉ. महंत ने जयचन्दो की करतूतों और फूल छाप कांग्रेसियों की शैली को समझने के साथ-साथ अंदरूनी तौर पर अपनी तैयारी जारी रखी। डॉ.महंत की कुशल रणनीति ने विपक्ष को आखिरकार शिकस्त दे ही दी। अब उनके वन मैन शो बन जाने की चर्चा लोकसभा ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ में हो रही है।

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article कोरबा की देवतुल्य जनता को निराश नहीं होने देंगे : ज्योत्सना महंत
                Next Article लापता सांसद को जनता ने तलाशा,पुलिस करेगी दस्तयाब…..?
                KORBA:पहले दिन स्कूल बना अखाड़ा,विवादित प्राचार्य शराफ व व्याख्याता भिड़े,दोनों को हटाना जरूरी
                16/06/2026
                KORBA:सिर में 15 टांके,फिर भी धारा जमानती,मांगा न्याय
                16/06/2026
                अदाणी KPL में विश्व पर्यावरण सप्ताह – 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया संकल्प
                16/06/2026
                KORBA में कार्रवाई लटकी, बिलासपुर में भी पकड़ाया अवैध बैटरी स्क्रैप
                16/06/2026
                युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत
                16/06/2026
                KORBA BREAK:हिन्द एनर्जी पर हत्या का संगीन आरोप,वृद्ध को अपनी हत्या का अंदेशा,राष्ट्रपति से गुहार
                16/06/2026
                KORBA:वन विभाग ने FIR दर्ज कराई ग्रामीणों पर
                16/06/2026
                भारतमाला पर एसपी पाण्डेय सख्त,एक ही दिन में 96 वाहन चालकों पर कार्रवाई,लाइसेंस निलंबित होगा
                16/06/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?