Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हाल-ए-कोरबा: साहब ! गड्ढे तो भरवा दीजिये,सड़क जब मन करे तब बनवा दीजिएगा
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

हाल-ए-कोरबा: साहब ! गड्ढे तो भरवा दीजिये,सड़क जब मन करे तब बनवा दीजिएगा

Admin
Last updated: 01/12/2024 11:01 AM
Admin
Share
6 Min Read
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 180; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 37;
SHARE

0 मुख्य मार्ग से लेकर आंतरिक सड़कों पर व्यवस्था को कोसते लोग

- Advertisement -

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के सीधे, सरल और सहज मंत्री लखनलाल देवांगन और सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना महंत के गृह जिला में कुछ महीने पहले ही खराब सड़कों को लेकर संबंधित ठेकेदारों को जेल भेजने की चेतावनी कलेक्ट्रेट परिसर में दी गई लेकिन सड़क सुधार के नाम पर इस चेतावनी का कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। जब भी इन रास्तों से लोग गुजरते हैं, व्यवस्था को मन ही मन कोसते जरूर हैं। लोग तो यह कहने लगे हैं कि साहब, कम से कम गड्ढे तो भरवा दीजिए और जब आपका मन करेगा तब नई सड़क बनवा दीजिएगा। वैसे, जिले के कद्दावर और सक्रियता दिखाने वाले पक्ष-विपक्ष के नेताओं की भी जनहित के मामलों में निष्क्रियता काबिल- ए- तारीफ है जबकि उनका भी वास्ता इन सबसे रोज पड़ता है।

    - Advertisement -

      ऐसा नहीं है कि आम जनता को गड्ढे वाली सड़कों से राहत नहीं मिली हो, दिवाली के बाद कुछ क्षेत्र की खराब होती,उखड़ती सड़कों पर पेंचवर्क/डामरीकरण का कार्य कराया गया लेकिन इसके अलावा जिन क्षेत्रों में सड़के गड्ढों में तब्दील होकर उखड़ चुकी हैं और उनके नीचे की परत नजर आने लगी है, यहां तक की कुछ सड़कों का तो WBM भी दिखने लगा है,तब भी इन गड्ढों से हपटाते हुए- बचते हुए लोग आना-जाना कर रहे हैं। सुबह के वक्त इन रास्तों पर चहल-पहल कुछ ज्यादा ही रहती है जिससे कि स्कूली बच्चों का भी आवागमन होता है।

      बच्चे पैदल,सायकल,दोपहिया वाहन से आना-जाना करते हैं। 24 घंटे आवागमन वाले इन रास्तों से होकर अधिकारियों का काफिला भी गुजरता रहता है। महत्वपूर्ण विभागों के दफ्तर और इनके सरकारी आवास भी इन्हीं रास्तों पर हैं लेकिन गड्ढों को भरवाने की जहमत उठाना तो दूर इनके किनारों से होकर निकलने के चक्कर में रॉन्ग साइड निकलते हैं।

      0 शहर के अंदर भी और बाहर भी

      यह नजारा पावर हाउस रोड व्यस्त मार्ग से लेकर पुराना शहर तक देखा जा सकता है। इसके अलावा दर्री रोड, मुड़ापार, गुरु घासीदास चौक, नमन विहार से शारदा विहार जाने वाला मार्ग, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बगल से लेकर तहसील कार्यालय तक जाने वाला पूरा मार्ग गड्ढों से भरपूर है। शहर के भीतर निर्मित ओव्हर ब्रिज की सड़क के जोड़ भी उखड़ने लगे हैं और सर्वमङ्गला पुल की सड़क भी झटके दे रही है। क्या कोई हादसा होने के बाद ही इन सड़कों के गड्ढों को भरने का काम होगा..?

      इस रास्ते में यातायात थाना, पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, आजाक थाना, PWD, PHE, ESIC अस्पताल, उद्यानिकी विभाग, दिव्य ज्योति छात्रावास, ब्लॉक शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, आदिवासी विकास परियोजना प्रशासक, किशोर न्याय बोर्ड, नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय, परिवहन विभाग, क्षेत्रीय पर्यावरण संरक्षण विभाग, मत्स्य विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तहसील व एसडीएम कार्यालय के दफ्तर स्थापित हैं। इन दफ्तरों में कामकाज के सिलसिले में आने-जाने के अलावा इन रास्तों पर स्थित स्कूलों और छात्रावासों के बच्चों का भी आना-जाना लगा रहता है।

      इसी तरह पावर हाउस रोड से लेकर पुराना कोरबा मार्ग 24 घंटे व्यस्त रहता है यह मार्ग संकरा होने के साथ-साथ सड़क के दोनों तरफ दुकानों के सामने सड़क तक बनाए गए दुकानदारों के निजी निर्माण और उसके बाद खड़े किए जाने वाले वाहनों, ग्राहकों के वाहनों के कारण सड़क और भी संकरी हो जाती है।

      सड़कों पर खड़े वाहनों और सजे दुकानों के बाद जो जगह बचती है उस पर भी गड्ढे ही गड्ढे भरे पड़े हैं। उषा काम्प्लेक्स रेलवे क्रॉसिंग पर अटकते-झटकते आगे बढ़ते हैं तो फाटक के ठीक बाद दोनों तरफ गड्ढों को ईंट और मलबे से भरकर पाटने की कवायद होती ही रहती है।

      आगे की सड़क भी उखड़ चुकी है। इसी तरह आंतरिक मार्ग भी वाहनों की आवाजाही के कारण तथा अपने-अपने निजी निर्माण के कारण सड़कों को खोदने की वजह से गड्ढों से युक्त हो चले हैं। यह सभी रास्ते चलने लायक नहीं रह गए लेकिन उदासीनता और देखकर भी अनदेखी करने की हद है। ये तो शहर के भीतर की बात है, शहर से लगे वार्डों और बाहरी इलाकों में भी सड़क व पहुंच मार्गों के हालात बेहतर नहीं हैं।

      0 जितना डामर बिछाया,उसमें सब गड्ढे भर जाते
      हाल ही में नगर निगम द्वारा पेंच वर्क के लिए करीब 4-4 लाख के टेंडर निकाले गए थे जिससे टीपी नगर, VIP बुधवारी मार्ग,साकेत मार्ग और निहारिका क्षेत्र की उखड़ती सड़कों पर डामरीकरण कराया गया। इनमें टीपी नगर को छोड़कर कहीं भी सड़क इतनी खराब न थी कि पूरा डामर बिछाना पड़े। यदि इन्हीं डामर से अन्य गड्ढों को ही भर दिया जाता तो बड़ी राहत मिल जाती किन्तु ऐसा हो न सका।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article यह बैंक दे रहा ‘महतारी शक्ति ऋण’ वित्तमंत्री चौधरी ने किया योजना लॉन्च
              Next Article BREAK:हादसे में 5 युवकों की मौत,कार की ट्रक से भिड़ंत में उड़े परखच्चे
              KORBA:श्वेता हॉस्पिटल में अवैध वसूली ! आयुष्मान योजना के नाम पर गोरखधंधा
              14/05/2026
              KORBA: मेन रोड में गिरी पेड़ की डाल,चलती कार चपेट में,बाल-बाल बचे राहगीर
              14/05/2026
              हैवानियत:खून की होली खेली पिता-पुत्र ने,संपत्ति विवाद 4 लोगों का काल बना
              14/05/2026
              NEET परीक्षा रद्द: छात्रों के समर्थन में आया Physics Wallah, 15 मई से शुरू होंगी RE-NEET 2026 के लिए Free Classes एवं Test Series.
              14/05/2026
              KORBA की यह घटना सबक है:रील के चक्कर में जान न गँवाईए…आप अपने परिवार के लिए कीमती हैं
              14/05/2026
              KORBA:पेंशन दिलाने पंच ने ली रिश्वत, अधिकारियों का नाम लेकर 9 हजार ऐंठे परित्यक्ता से
              14/05/2026
              CG BREAK:रायगढ़ में ब्लैक मनी का नेटवर्क ध्वस्त,1करोड़ से अधिक बरामद,नोट गिनने की मशीन भी
              14/05/2026
              KORBA BREAK:102 नग विद्युत खम्भों के चोर धरम व राजा की दहशत पर शिकंजा,जेल भेजे गए
              13/05/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?