Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आम जनता के बीच प्रशासन की विश्वसनीयता बनी रहे
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

आम जनता के बीच प्रशासन की विश्वसनीयता बनी रहे

Admin
Last updated: 25/06/2024 11:43 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

0 कलेक्टर-एसपी ने कानून व्यवस्था पर राजस्व व पुलिस अधिकारियों की ली बैठक

- Advertisement -

    0 जिले में कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने हेतु अधिकारियों को सतर्कता से कार्य करने दिए निर्देश

    - Advertisement -

      कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने जिले में सामाजिक समरसता एवं सौहार्द बनाए रखने एवं कानून व्यवस्था का कड़ाई से पालन हेतु अधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश दिए।
      कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी सजगता एवं सतर्कता के साथ कार्य करें। किसी भी धर्म, समाज, जाति को लेकर कोई घटना या विवाद की स्थिति बने तो इस पर पैनी नजर रखें। कलेक्टर ने जिले में घटित होने वाले छोटी-छोटी घटनाओं एवं कानून व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए लापरवाही नही बरतने एवं उस पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिससे कोई भी छोटी घटना बड़ा रूप न ले सके। कलेक्टर ने संवेदनशील मामलों सहित किसी भी प्रकार की धार्मिक मामलों में नजर रखकर त्वरित कार्यवाही करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की असामाजिक एवं अवैध गतिवधियों पर रोक लगाने के लिए तत्काल कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को अवैध खनिज उत्खनन तथा अन्य असामाजिक गतिविधियों को नजरअंदाज नही करके आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा। कलेक्टर ने राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन आपसी समन्वय बनाकर रखने तथा सूचनाओं का आदान-प्रदान करने हेतु निर्देशित किया। उन्होने कहा कि सभी एक टीम के रूप में एक-दूसरे को सहयोग करेंगे तभी समस्याओं का समाधान जल्दी होगा। साथ ही सभी अधिकारियों को आम जनता से सतत संपर्क बनाए रखने की बात कही। जिससे आम जनता के बीच प्रशासन की विश्वसनीयता बनी रहे।
      बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने कहा कि सभी अधिकारी सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर सतर्कता से नजर बनाए रखें। साथ ही असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले व्यक्तियों का भी पहचान कर उनकी जानकारी एकत्र करे। एसपी ने कहा कि किसी भी प्रकार की घटना होने पर आम जनता के साथ अधिकारियों का व्यवहार अच्छा होना चाहिए। इस हेतु आमजनों की शिकायतों व समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर निराकृत करें। उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी असामाजिक गतिविधि पर विशेष ध्यान देने की बात कही। श्री तिवारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की असंवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण लगाना सभी अधिकारियों की संयुक्त जिम्मेदारी है। इस हेतु सभी अधिकारी अपने सूचना तंत्र को सक्रिय एवं मजबूत बनाए रखें। उन्होंने सभी एसडीएम, एसडीओपी तथा तहसीलदार, थाना प्रभारी को आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करने की बात कही। जिससे किसी भी घटना एवं चुनौती का सामना करने में आसानी हो।

      इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संबित मिश्रा, निगगायुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, सीएसपी दर्री रविन्द्र कुमार, अपर कलेक्टर दिनेश नाग, अनुपम तिवारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article NEWS UPDATE: 4 हेडमास्टर निलम्बित,प्रमाण पत्र में अंतर
              Next Article KORBA:निलंबन की राह पर और HM व शिक्षक
              BREAK:हाथी के बच्चे की डूबने से मौत
              01/06/2026
              NKH की कैथलैब सुविधा हृदय रोगियों के लिए वरदान बनी
              01/06/2026
              KORBA:कौन लेगा अक्षय गर्ग की जगह,हत्या का सूत्रधार या…..?
              01/06/2026
              KORBA:BJYM पाली की संशोधित सूची पर रार,मण्डल को बताए बिना जिला के निर्णय पर सवाल
              31/05/2026
              KORBA के भारतमाला में “टेरर टैक्स” का नया तरीका
              31/05/2026
              KORBA:भाँचा बहू vs भतीजा,सरपंच बनने चुनावी टक्कर
              30/05/2026
              KORBA में मौसम का कहर,डाल बनी काल,3 किशोरों की मौत
              30/05/2026
              KORBA:रिश्वतखोर प्रदीप मिश्रा सस्पेन्ड,कदाचार के आदी हैं,नहीं सुधर रही आदत
              30/05/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?