0 पंकज तिवारी उपाध्यक्ष, इस्माइल सहसचिव और श्याम दास कोषाध्यक्ष निर्वाचित
![](https://satysanwad.com/wp-content/uploads/2024/09/1001449001.jpg)
कोरबा। जिला ऑटो संघ के नई कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को कुआं भट्ठा मार्ग स्थित सूर्यवंशी समाज के भवन में संपन्न हुआ। चुनाव में संघ के 1330 मतदाताओं में से 1115 ने मतदान किया। शाम 7 बजे तक मतदान के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई। देर रात तक परिणाम जारी हुए। अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदारों में दोबारा चुनाव लड़ रहे निर्वतमान अध्यक्ष गिरिजेश सिंह को भारी अंतर से हराकर आजम खान जीत हासिल करते हुए संघ के नए अध्यक्ष बन गए। उपाध्यक्ष पद के 2 दावेदार में पंकज तिवारी ने भी बड़े अंतर से जीत हासिल की। सचिव पद पर एक बार फिर यशवंत कौशिक पर मतदाताओं ने भरोसा जताया। सह सचिव पद पर इस्माइल अंसारी और कोषाध्यक्ष श्याम दास गुरुजी चुने गए हैं।