0 चैतमा उपार्जन केंद्र में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
कोरबा-पाली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी पाली के मार्गदर्शन में चैतमा ग्रामीण के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धान उपार्जन केंद्र पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
13 दिसम्बर को धान खरीदी केंद्र चैतमा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों से धान खरीदी के बारे में जानकारी लिया। किसानों ने गांव में किया गया अनावारी रिपोर्ट के आधार पर 12 क्विंटल,15 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी करना बताया। अधिक धान बताने पर निगरानी जांच समिति के अनुशंसा पर 21 क्विंटल खरीदी किया जाना बताया गया। धान बेचने के बाद खाते में कितने दर पर पैसा जमा होता है इस पर किसानों ने बताया कि 2300 रुपये प्रति क्विंटल के दर से राशि खाते में जमा किया जा रहा है। चुनावी घोषणा पत्र में भाजपा ने 21 क्विंटल एवं 3100 रुपये में प्रति क्विंटल धान खरीदी का वादा किया और एकमुश्त राशि बैंक खाता में जमा करने का वादा था परंतु सरकार आने पर किसानों के साथ धोखा कर वादा खिलाफी किया जा रहा है।
इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी के ग्रामीण कार्यकर्ताओ द्वारा धान खरीदी केंद्र चैतमा में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौप कर किसानों को घोषणा पत्र में किए गए घोषणा के आधार पर धान खरीदी करने एवं एक मुश्त राशि किसानो के बैंक खाते जमा कराने किसान कांग्रेस के अगुवाई में मांग किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस कार्यकर्ता अमरनाथ कैवर्त, शिवनाथ सिंह तंवर, दिलेश्चर आदिले ,कासीम मोहम्मद ,शेख नबी कुरैशी, कल्याण दास, पुराण सिंह कंवर ,भुवन सिंह कोराम, शेख इसरार मोहम्मद ,अमून लालभारिया रमेशबपपारसे, हनीफ मोहम्मद, पवन सिंह कंवर,अब्दुल अजीज खान, पराग सिंह मरावी, छत्रपाल सिंह राज, माखन सिंह, महावीर सिंह कंवर, हेमंत नागदेव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।