Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कोरबा में दीमक खा गये सरकारी दस्तावेज,भवन ध्वस्त होने की भी आड़
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

कोरबा में दीमक खा गये सरकारी दस्तावेज,भवन ध्वस्त होने की भी आड़

Admin
Last updated: 25/07/2024 10:22 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

0 शिक्षाकर्मी भर्ती में गड़बडिय़ां छिपाने की साजिश…!
कोरबा जिले में कालांतर में हुई शिक्षाकर्मी वर्ग-3 की भर्ती को लेकर उस समय से उठे गड़बडिय़ों के सवाल 17 साल बाद भी शांत नहीं हो पाए हैं। संबंधित अधिकारियों और चयन सूची में शामिल लोगों के द्वारा आज तक कुछ न कुछ लीपापोती करते हुए छिपाने का काम किया जा रहा है, जिसका ज्वलंत उदाहरण पिछले महीने 10 में से मात्र 4 प्रधान पाठकों का निलंबन के रूप में सामने आया है। प्राप्तांकों में अंतर के कारण कार्रवाई की सूची में शामिल 10 में से मात्र 4 को निलंबित कर 6 लोगों को अभयदान देने का काम बड़ी दिलेरी से हो रहा है। शिक्षाकर्मी वर्ग-3 की 2007 में हुई भर्ती से जुड़ा यह सारा मामला है जिसकी परतें प्याज के छिलकों की तरह सूचना का अधिकार के तहत मिली जानकारियों में उखड़ रही हैं। इस पर यह भी विचारणीय और हास्यास्पद है कि कई मामलों के तो रिकॉर्ड ही गायब बताए जा रहे हैं।
सरकारी दस्तावेजों को काफी संभाल कर रखा जाता है ताकि वक्त-बे-वक्त जरूरत पड़े तो काम आ सकें। लेकिन इनके रख-रखाव में बरती जाने वाली लापरवाही के कारण अधिकारी निशाने पर आ जाते हैं। ताजातरीन मामला जिले के कोरबा, कटघोरा और पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में सामने आया है। सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांगी गई जानकारी में वित्तीय वर्ष 2005 में चयनित शिक्षाकर्मी वर्ग-3 के सभी संकायों के मेरिट सूची, चयन सूची, प्रतीक्षा सूची, गठित चयन समिति की सूची/दस्तावेज कोरबा जनपद कार्यालय में उपलब्ध ही नहीं हैं। जनपद कार्यालय कटघोरा से जब वर्ष-2007 में चयनित हुए शिक्षाकर्मी वर्ग-3 से संबंधित जानकारियां चाही गईं तो शिक्षक भर्ती से संबंधित समस्त दस्तावेज जनपद पंचायत कटघोरा के पुराने भवन के ध्वस्त होने के कारण नष्ट हो जाने की जानकारी सीईओ द्वारा दी जाती है। उक्त जानकारी कार्यालय में उपलब्ध नहीं होना बताया जाता है। इससे भी बड़ी चौकाने वाली बात जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के जन सूचना अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताई जिसमें यहां वर्ष-2005 व 2011 में चयनित हुए शिक्षाकर्मी वर्ग-3 के सभी संकायों से जुड़ी जानकारी मांगी गई तो शिक्षाकर्मी स्थापना शाखा के प्रभारी आरके उपाध्याय ने लौटती डाक से जवाब दिया कि नियुक्ति से संबंधित दस्तावेज प्राकृतिक प्रकोप दीमक लगने के कारण नष्ट हो चुके हैं, जिसके कारण अभिलेख कार्यालय में उपलब्ध नहीं है। अब अगर मामला कोर्ट में गया और दस्तावेज मंगाए गए तब क्या होगा?
0 चयन समितियां सवालों में, बाबुओं का बोलबाला
जिले में शिक्षाकर्मी वर्ग-3 की भर्ती को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। कोरबा ब्लॉक में नियुक्ति के समय जनपद में और सेवा पुस्तिका तैयार करते समय खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अलग-अलग प्राप्तांकों को दर्ज किया/कराया जाना पिछले दिनों उजागर हुआ। इसी तर्ज पर और भी गड़बडिय़ां भविष्य मेंं उजागर होने के आसार हैं जिसके लिए कुछ आरटीआई कार्यकर्ता शिद्दत से जुटे हैं। मजे की बात यह है कि प्रधान पाठकों का निलंबन तो कर दिया जाता है लेकिन चयन समिति और इसमें शामिल लोगों पर जरा सी भी आंच नहीं आती। किसी भी तरह की जांच अब तक नहीं बिठाई गई है कि आखिर प्राप्तांकों में घालमेल किसके कहने पर किसके द्वारा किया गया है? बताते चलें कि भर्ती के दौर में जनपद और शिक्षा विभाग के बाबुओं का काफी बोलबाला रहा और सारे दस्तावेज/रिकार्ड इनके हाथों में होने के कारण मनमर्जी की जाती रही। इनकी मनमानी का खामियाजा कहीं न कहीं शासन-प्रशासन को अपनी भद्द पिटवा कर चुकाना पड़ रहा है।

            Share This Article
            Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
            Share
            Previous Article सील्ड कबाड़ गोदाम में आग लगाने वाला दोस्त या दुश्मन….?
            Next Article CG:दिव्यांगों के हक पर डाका,21 अफसर फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर कर रहे नौकरी
            KORBA:दिव्य कथा/दरबार में सावधान रहें-सतर्क रहें,अपराधी सक्रिय
            29/03/2026
            गुलाम भारत में जाति आधारित जनगणना, तो आजाद भारत में क्यों नहीं?
            28/03/2026
            KORBA:भव्य आध्यात्मिक संगम का साक्षी बनेगा कोरबा
            28/03/2026
            कोरबा पहुंचे पं.धीरेंद्र शास्त्री, कहा-हम भी तुम्हारे भांचा लगेंगे…कोरबा आने का सौभाग्य मिला जहां के कोयला से मिलती है बिजली
            28/03/2026
            KORBA:किसान की चेतावनी, मुआवजा बिना हरदीबाजार में नहीं होने दूँगा सर्वे और नापी
            28/03/2026
            KORBA:कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर के मायने….!
            28/03/2026
            KORBA: हादसे में पूर्व जपं उपाध्यक्ष सहित 4 घायल
            28/03/2026
            KORBA: शहर सौदंर्यीकरण को नित नया आयाम
            28/03/2026
            Saty Sanwad

            SATYANARAYAN PAL

            Editor

            Mob : +91-9151305911
            Email : satysanwad2023@gmail.com
            Address : Korba Chhattisgarh 495677

            UDYAM-CG-10-0016159

            Important Page

            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Privacy Policy
            • Terms and Conditions

            श्री गणेशाय: नमः

            छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

            © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

            Welcome Back!

            Sign in to your account

            Username or Email Address
            Password

            Lost your password?