कोरबा। नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। वार्ड में प्रत्याशी चयन के लिए जिला कांग्रेस ने प्रभारी/ पर्यवेक्षक की नियुक्ति भी कर दी है। इनके द्वारा प्रत्याशी चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी। इस कड़ी में नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड 8 मोतीसागर पारा के लिए संजय शाह कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष, वार्ड 34 दादर के लिए भोला सोनी जिला कांग्रेस सचिव को वार्ड पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।