रायपुर। रायपुर में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक खत्म। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। सभी मतदाताओं का धन्यवाद देता हूं।
छत्तीसगढ़ के मतदाताओं के आभारी हैं और छत्तीसगढ़ में भी लोकसभा के चुनाव में ऐतिहासिक विजय मिली है। 11 में से 10 लोकसभा सीट में भाजपा जीती है। कार्यकर्ताओं ने काफी पसीना बहाया और ऐतिहासिक विजय दिलाई, उन्हें धन्यवाद देने की यह बैठक थी। 10 सांसदों का प्रदेश अध्यक्ष ने सम्मान किया।