0 गघटना में घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया
जबलपुर। मध्यप्रदेश राज्य के जबलपुर के खमरिया क्षेत्र स्थित निर्माणी फैक्ट्री में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार को सुबह 10:15 बजे सेक्शन f9 की बिल्डिंग नंबर 200 में कार्य किया जा रहा था, तभी अचानक भीषण ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लगे क्षेत्रों में रहने वाले लोग दहल उठे और अपने अपने घरों से बाहर आ गए। घटना में 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं और कुछ लोगों की मृत्यु की आशंका जताई जा रही है। प्रभावितों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से खमरिया अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने की वजह से शहर के निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने मौका मुआयना भी किया।