0 कोरबा जिले के चारपारा पोड़ीखुर्द में जुटे समाज के सैकड़ों लोग
कोरबा,कोरबी-चोटिया। जिला बिंझिया समाज की एक दिवसीय बैठक जिला अध्यक्ष चन्दर सिंह, उपाध्यक्ष भारत सिंह, संरक्षक जयकुमार नोहन सिंह की अगुवाई में हुई। समाज के कई विषयों पर चर्चा की गई। गोपाल रायसेना को जिला अध्यक्ष, श्याम लाल / नोहन लाल ग्राम पोड़ी खुर्द को तथा बिंझिया जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष कुमार / जनम प्रसाद सरपता को सर्वसहमति से निर्विरोध चुना गया।
![](https://satysanwad.com/wp-content/uploads/2024/12/1002805390-edited.jpg)
आने वाले 2025 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बारे में कुशल नेतृत्व रणनीति के बारे में विशेष फोकस कर महत्वपूर्ण बातें रखी गईं जिसमें समाज के लोगों ने अपनी राय व्यक्त की।
![](https://satysanwad.com/wp-content/uploads/2024/12/1002805387-1024x576.jpg)
बैठक में ग्राम मड़ई, पोड़ी खुर्द, लालपुर, बुड़ापरा, कोटीखर्रा, नवापारा, मडियाकछार, गडरा, जामकछार, घोसरा, पाल दुरेना, सरपता, लमना, सिमगा से उपस्थित समाज के प्रमुख वरिष्ठ लोग शामिल थे।
![](https://satysanwad.com/wp-content/uploads/2024/12/1002805399-1024x576.jpg)
क्षेत्रीय समाज अध्यक्ष विमल सिंह, बड़े कलुआ राष्ट्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, क्षेत्रीय युवा अध्यक्ष पुनेश्वर सिंह, दिलाराम, फूलेश सिंह, राम प्रसाद, नोहन सिंह, धनीराम, अमरसाय, सरपता से जयकुमार किशन राम, रविंद्र, देवनारायण, कांता, चंदकुमार, धनेश्वर उदेश, देव प्रताप मड़ई ,सहदेव ,जागेश्वर श्यामलाल कोटिखरा से सरजू, जितेन, टोपी लाल, अमर प्रसाद, दौलत राम, शीतल, चारपारा से कृष्ण कुमार, रामकुमार, लमना से बुधवार सिंह, विशाल, संतलाल, राजू सिंह, नरेंद्र, देवनाथ, बालेश्वर ,अमरलाल ,भोला सिंह मदरास, कृष्णा लाल प्रभु बिसुनराम, श्याम सिंह, रामप्रकाश और समाज के वरिष्ठ महिला, पुरुष बड़ी संख्या में आए थे।
![](https://satysanwad.com/wp-content/uploads/2024/12/1002805402-1024x576.jpg)