कोरबा। नगरीय निकायों और जनपद पंचायत से लेकर नगर पंचायतों का प्रदेश भर में आरक्षण मंगलवार को कर दिए जाने के बाद तस्वीर साफ हो चुकी है। इसके साथ ही अब संबंधित वर्ग के दावेदारों का सामने आना भी शुरू हो गया है।
इन दावेदारों ने अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने की कवायदें भी शुरू कर दी है, हालांकि अंतिम क्षणों में निर्णय पार्टी संगठन को ही लेना है लेकिन संगठन तक अपने अनुभवों से लेकर जनता के बीच बनी पैठ और पसंद के साथ कार्यक्षमता को पहुंचाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
नगर पंचायत पाली को सामान्य (मुक्त) वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है, यानी यहां से कोई भी चुनाव लड़ सकता है इसलिए दावेदारों की सूची भी लंबी होती जा रही है। हालांकि सामान्य वर्ग से प्रत्याशी को तवज्जो मिलने की बातें सामने आ रही हैं लेकिन चुनाव लड़ने का दावा भाजपा, कांग्रेस के अलावा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से भी होने लगा है।
0 नगर पंचायत पाली हेतु भाजपा से दावेदार इस प्रकार हैं :-
1.अजय जायसवाल पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत
2.रोशन सिंह मंडल अध्यक्ष भाजपा
3.उमेश चंद्रा वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष
4.चंद्रशेखर छोटू पटेल पूर्व पार्षद
5.दीपक शर्मा भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी
6.प्रवीण सिंह ठाकुर चिंटू
7.रामविलास जायसवाल पूर्व पार्षद
8.हरि साहू पूर्व पार्षद
9.सुनील जायसवाल पार्षद पति
10.रोहित जायसवाल
11.जेठू प्रजापति
0 कांग्रेस के दावेदारों में ये शामिल
1.यशवंत लाल (ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष)
2.सावित्री श्रीवास (वर्तमान पार्षद)
3.पुनाराम पटेल (वर्तमान पार्षद)
4.दीपक जायसवाल (वर्तमान पार्षद)
5.अनिल गुप्ता (पूर्व विधायक प्रतिनिधि)
इनके अलावा और दावेदारों के नाम ज्यादा-कम हो सकते हैं।