रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ में नगर पालिका परिषद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अनुसूचित जाति के लिए 16 सीटें आरक्षित की गई हैं, इनमें से 5 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। वहीं 20 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित की गई हैं। इनमें से 7 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। OBC के लिए 26 सीटें आरक्षित की गई हैं। इनमें से 9 महिला सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 62 नगर पंचायतें अनारक्षित वर्ग के लिए घोषित की गई हैं। इनमें से 20 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।