Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पूरी सडक़ कम पड़ गई तो डिवाइडर को स्टैण्ड बनाया
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

पूरी सडक़ कम पड़ गई तो डिवाइडर को स्टैण्ड बनाया

Admin
Last updated: 26/06/2024 9:59 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

0 व्हीआईपी मार्ग के बुधवारी बाजार में अव्यवस्थाओं का आलम
0 बढ़ती मनमानियों पर रोक लगाने कोई भी अमला सामने नहीं आ रहा

- Advertisement -

    कोरबा। जिले के व्हीआईपी रोड स्थित बुधवारी बाजार के इर्द-गिर्द मुख्य मार्ग में अव्यवस्था दिनों दिन बढ़ती जा रही है। यहां के व्यापारियों की बढ़ती मनमानी पर रोक लगाने के लिए किसी भी विभाग का कोई भी अमला सामने नहीं आ रहा है जिसके कारण मनमानी और भी बढ़ रही है। बुधवार को यहां साप्ताहिक बाजार लगता है और शेष दिनों में भी कमोबेश ऐसे ही हालात रहते हैं। डीएसपीएम पावर प्लांट मोड़ से जैन चौक होते हुए कलेक्ट्रेट मार्ग और दूसरी तरफ घंटाघर चौक की ओर तथा महाराणाप्रताप चौक से मुड़ापार की ओर आने वाले मार्ग पर बेतहाशा अतिक्रमण और दुकानों की संख्या बढ़ती जा रही है। बेतरतीब ढंग से फुटपाथ पर कब्जा करने के साथ-साथ सडक़ किनारे पार्किंग लाइन को पार कर बीच सडक़ तक दुकान लगाने और दुकानों के कारण सडक़ के बीच छोटे-बड़े वाहन खड़ी कर की जाने वाली खरीदारी एकाएक हादसे की वजह बन रहे हैं।

    - Advertisement -

      साप्ताहिक बाजार के दिन हालात और भी बिगड़ जाते हैं जब बड़ी-बड़ी गाडिय़ों में आने वाले लोग आड़ा-तिरछा वाहन, जहां जैसे पाये खड़ी कर देते हैं। इसके कारण अच्छी-खासी चौड़ी सडक़ भी सिंगल रोड से भी संकरी बनकर रह जाती है। जैन चौक से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक काफी आपाधापी मची रहती है। यातायात व्यवस्था सुधारने के सारे दावे यहां भी फेल होते दिखते हैं।

      ओव्हरब्रिज के नीचे बीच सडक़ तक दुकान लग रहे हैं तो पिछले कुछ हफ्ते से लोगों ने डिवाइडर को भी पार्किंग बनाना शुरू कर दिया है। महाराणा प्रताप चौक और ओव्हर ब्रिज के बीच सडक़ के मध्य डिवाइडर पर लोग मोटरसायकल खड़ी कर खरीदारी करने जाते हैं। महाराणा प्रताप चौक के आसपास भी दुपहिया और चार पहिया वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है।
      0 नाकामी आखिर किस विभाग की..?

      बुधवारी बाजार जहां व्हीआईपी रोड का सबसे गंदा बाजार बनकर रह गया है। यहां पसरों के बीच गंदगी बजबजाती रहती है तो नाली का पानी बाजार में घुसता है। यहां के पसरे अतिक्रमण का शिकार हैं तो दूसरी तरफ मुख्य मार्ग के दोनों तरफ की बेशकीमती जमीन और महिला समृद्धि योजना की दुकानें भी अतिक्रमण की चपेट में हैं। एक सुव्यवस्थित कॉम्पलेक्स का निर्माण कराने की जरूरत लोगों ने महसूस की है ताकि व्यवस्थित बाजार से निगम को आय प्राप्त हो सके। इसके अलावा इस पूरी अव्यवस्था के लिए आखिर नाकामी किस विभाग पर तय की जा सकती है जिसमें बाजार के भीतर और बाहर नवनिर्मित बड़े नाले में फेंके गए कचरे, बीच सडक़ तक लगते दुकान और बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनों के कारण निर्मित होती यातायात की अव्यवस्था के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है?

      बाजार के सामने कॉम्पलेक्स के पीछे मैदान में अच्छी खासी जगह दुपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए चिन्हित की गई, यहीं पर सर्वसुविधायुक्त पौनी पंसारी का निर्माण कराया गया ताकि छोटे-छोटे व्यवसायियों को जगह मिल सके। इस परिसर में वाहन खड़ी करने वाले ओव्हरब्रिज से चढक़र, बाजार में उतर कर खरीदारी करें ताकि सडक़ पर यातायात का व्यवधान उत्पन्न न हो और हादसों को रोका जा सके, लेकिन पौनी पंसारी के साथ-साथ ओव्हरब्रिज भी सफेद हाथी बनकर रह गया है। व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस विभाग, यातायात विभाग में से आखिर किसकी है? अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी इस मामले में काफी खामोश हैं।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article CG:धारा बढ़ाने के लिए रिश्वत ली ASI ने,रंगे हाथ ACB ने पकड़ा
              Next Article KORBA:स्टॉपडेम पर बढ़ा अंतर्कलह,जांच की सुगबुगाहट
              BREAK:हाथी के बच्चे की डूबने से मौत
              01/06/2026
              NKH की कैथलैब सुविधा हृदय रोगियों के लिए वरदान बनी
              01/06/2026
              KORBA:कौन लेगा अक्षय गर्ग की जगह,हत्या का सूत्रधार या…..?
              01/06/2026
              KORBA:BJYM पाली की संशोधित सूची पर रार,मण्डल को बताए बिना जिला के निर्णय पर सवाल
              31/05/2026
              KORBA के भारतमाला में “टेरर टैक्स” का नया तरीका
              31/05/2026
              KORBA:भाँचा बहू vs भतीजा,सरपंच बनने चुनावी टक्कर
              30/05/2026
              KORBA में मौसम का कहर,डाल बनी काल,3 किशोरों की मौत
              30/05/2026
              KORBA:रिश्वतखोर प्रदीप मिश्रा सस्पेन्ड,कदाचार के आदी हैं,नहीं सुधर रही आदत
              30/05/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?