Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: फिंगरप्रिंट से तैयार हो रही अपराधियों की कुण्डली, अन्य राज्यों में किये अपराध का मिलान
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

फिंगरप्रिंट से तैयार हो रही अपराधियों की कुण्डली, अन्य राज्यों में किये अपराध का मिलान

Admin
Last updated: 03/01/2025 9:49 PM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

0 जिला मुंगेली फिंगर प्रिंट शाखा में NAFIS के माध्यम से मिली बड़ी सफलता
0 चोरी के दो शातिर अपराधियों का भारत के अन्य राज्य में किये गये अपराधों से डेटाबेस का हुआ सफल मिलान

मुंगेली। जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में आपराधिक गतिविधियों का जड़ से सफाया करने जिला क्षेत्रांतर्गत अपराधियों को टेक्निकल तरीके से पकड़ने की मुहिम चलाई जा रही है। इसी अनुक्रम में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपराधियों का निर्धारित प्रोफार्मानुसार फिंगरप्रिंट लेकर नेफिस शाखा के माध्यम से एंट्री करवाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिससे अपराधियों को पकड़ने एवं अपराध पर अंकुश लगाने में सहायता मिल सके।
उक्त आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नोडल अधिकारी फिंगरप्रिंट) के कुशल मार्गदर्शन में NAFIS (नेशनल ऑटोमैटिक फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम) फिंगरप्रिंट शाखा में कार्यरत विकास तिवारी आरक्षक क्रमांक 254 (नेफिस युजर) एवं टिकेश्वर ध्रुव आरक्षक क्रमांक 219 द्वारा जिले के प्रत्येक थानों में विभिन्न अपराध में गिरफ्तार आरोपियों सहित संदेही/निगरानी/गुंडा/बदमाश / अज्ञात मृतकों एवं जेल में निरूद्ध हुए अपराधियों का सर्च स्लिप एवं रिकॉर्ड स्लिप फिंगरप्रिंट तैयार कर NAFIS पोर्टल मे ऑनलाईन/ऑफलाईन में अपलोड किया जा रहा है।

- Advertisement -

      0 एक साल में 3300 आरोपियों का डाटा अपलोड

      एसपी भोजराम पटेल ने बताया कि जिले में अब तक वर्ष 2023-24 में 3300 से अधिक गिरफ्तार आरोपियों का फिंगरप्रिंट सर्च स्लिप NAFIS पोर्टल में अपलोड किया जा चुका हैं। NAFIS सिस्टम में पूरे भारत देश के समस्त राज्य के नेफिस ऑपरेटर द्वारा आरोपियों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है, जिस पर छत्तीसगढ राज्य में पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर (छ.ग.) एवं पूरे देश में DELHI NCRB द्वारा सतत् पैनी नजर भी रखी जा रही है जिसमें शातिर बदमाशों एवं आदतन अपराधियों की जन्मकुण्डली तैयार की जा रही है।साथ ही साथ डाटाबेस के माध्यम से आरोपियों के विरूद्ध दर्ज अन्य प्रकरणों की जानकारी संबंधित थाना के विवेचना टीम को लगातार प्राप्त हो रही है जो उनके संबंधित विवेचना अधिकारी को अपराध विवेचना में आरोपी को कड़ी सजा दिलाने में सहायक सिद्ध हो रही हैं। इसके परिणाम स्वरूप आदतन अपराधियों को न्यायालय से कठोर दंड दिलाया जा सकेगा एवं आपराधिक गतिविधियों पर अकुंश लगाई जा सकेगी।
      0 चोरी के मामले में मिली सफलता

      इसी कड़ी में जिला मुंगेली के थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्रमांक 142/24 धारा 379, 34 भा.द.वि. के अंतर्गत चोरी के एक प्रकरण में जिले की नेफिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। दो आरोपी नीरज सिसोदिया पिता नाथुलाल सिसोदिया उम्र 42 वर्ष व प्रशांत सिसोदिया पिता गणेश सिसोदिया उम्र 23 वर्ष को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया था जिसका जिले के फिंगरप्रिंट शाखा में डेटाबेस तैयार किया गया। उक्त नेफिस सिस्टम के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुआ कि आरोपीगण आदतन अपराधी हैं जो कि कर्नाटका राज्य के विजय नगर जिले के जलकाडिया में दर्ज अपराध धारा 380, 511 भा.द.वि. से सफल मिलान हुआ हैं जिसमें आरोपी को पूर्व में सजा भी हुई है, साथ ही मुंगेली थाना के इसी प्रकरण में आरोपी प्रशांत सिसोदिया को दीगर राज्य मध्य प्रदेश के बगदेही थाना बोडा जिला राजगढ़ के अपराध क्रमांक 151/24 धारा 457,380 भा.द.वि. के अपराध में गिरफ्तारी हुई हैं। इसके अतिरिक्त गुलखेडी पिपलिया थाना बोडा जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश के अपराध में एवं तेलगांना राज्य के अपराध क्रमांक 210/21 धारा 420,380, भा.द.वि. के अतंर्गत दिनांक 03.03.2021 को गिरफ्तारी हुई हैं। जटखेडी थाना बागपचोर राजगढ़ (म. प्र.) के अपराध क्रमांक-97/18 धारा 380, 411, 34 भा.द.वि. में दिनांक-27.03.2018 को गिरफ्तारी हुआ है, जिससे ये गिरफ्तार आरोपीगण चोरी के शातिर आदतन अपराधी होना सिद्ध पाए गए हैं। इनके विरूद्ध अन्य राज्यों में भी चोरी के बड़े प्रकरणों में शंका संलिप्तता होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस बड़ी सफलता एवं सराहनीय कार्य में थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के थाना प्रभारी संजय राजपूत एवं उनकी पूरी टीम सहित एम.ओ. बी. आरक्षक राधे लाल ध्रुव क्रंमाक-261 की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article मुख्यमंत्री कप की हुई शानदार शुरुआत
                Next Article KORBA BREAK:तिराहे पर हत्या से सनसनी
                KORBA BREAK:हॉस्टल की 5 छात्राओं ने पी लिया फिनाईल,यह थी वजह….
                30/03/2026
                खेलो इंडिया अस्मिता राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न
                30/03/2026
                KORBA BREAK:कथा में कडुवाहट! अमरजीत-बसंत अग्रवाल भिड़े
                30/03/2026
                छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की सामान्य सभा और चुनाव 12 अप्रैल को
                29/03/2026
                भक्ति और श्रद्धा के संग हुआ सत्संग विहार कोरबा मंदिर का भव्य उद्घाटन
                29/03/2026
                अपराध की विवेचना में निरीक्षण, साक्ष्य और जप्ती का महत्व
                29/03/2026
                KORBA:छत्रावास में रसोईया का आतंक,छात्र को टंगिया मारा
                29/03/2026
                KORBA:दिव्य कथा/दरबार में सावधान रहें-सतर्क रहें,अपराधी सक्रिय
                29/03/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?