बालोद। सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश संयोजक विवेक दुबे के द्वारा सर्व शिक्षक संघ के राज्य अध्यक्ष प्रदीप पांडेय के अनुशंसा पर दोनो शिक्षको के संघ के प्रति कर्तव्य निष्ठा को ध्यान में रखते हुए सर्व शिक्षक संघ बालोद जिला के पूर्व अध्यक्ष लोकेश बन्दे व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल गुदुम डौंडी को दुर्ग संभाग उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। ओमन मारकंडे व्याख्याता शासकीय हायर सेकंडरी सुरडोंगर डौंडी को जो पूर्व सचिव सर्व शिक्षक संघ जिला बालोद में थे अभी बालोद जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।
दोनो शिक्षक ने इस नए जिम्मेदारी को शिक्षिको के हित में अच्छे से निर्वाहन करने का निर्णय लिया गया,और पूरे राज्य टीम सर्व शिक्षक संघ का आभार व्यक्त किया गया। सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव विपिन यादव और बालोद के टीम द्वारा दोनो शिक्षको को इस नए जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाए प्रेषित किया गया।