0 रविशंकर नगर में राठौर परिवार द्वारा कलश यात्रा के साथ हुआ कथा का शुभारंभ
कोरबा। पं.रविशंकर शुक्ल नगर में पोड़ीबाहर होते हुए रविशंकर नगर में कथा स्थल तक बाजे-गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा सहित कलश यात्रा निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन अर्चन के साथ विधिवत सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आरंभ हुआ।
तुलाराम राठौर के द्वारा आयोजित हो रहे भागवत कथा के प्रथम दिन कथा व्यास से भागवत आचार्य पंडित राहुल कृष्ण महाराज वृन्दावन ने कहा कि जन्म-जन्मांतर एवं युग-युगांतर में जब पुण्य का उदय होता है तब ऐसा अनुष्ठान होता है।
![](https://satysanwad.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231224-WA0022-1024x576.jpg)
भागवत कथा श्रवण मात्र जीवन के सारे पाप मिट जाते हैं। श्रीमद्भागवत महापुराण को वेदों का सार कहा गया है। सबसे पहले शुकदेव मुनि ने राजा परीक्षित को भागवत कथा सुनाई थी, उन्हें सात दिनों के अंदर तक्षक के दंश से मृत्यु का श्राप मिला था। श्रीमद्भागवत कथा अमृत पान करने से संपूर्ण पापों का नाश होता है। लक्ष्मी निवास में प.रविशंकर नगर सेंट पैलौटी स्कूल के सामने यह कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से देर शाम तक चलेगी। कथा का आयोजन पत्रकार कृष्ण कुमार राठौर एवं उनकी धर्मपत्नि श्रीमति रमा राठौर द्वारा किया जा रहा है। इन्होंने नगरजनों से कथा श्रवण का पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।