कोरबा,कोरबी-चोटिया। मुख्यमंत्री प्रशंसक फोरम कमेटी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला अध्यक्ष के पद पर संतोष कुमार जायसवाल, कोरबी को नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है व शुभकामनाएं दी है।
प्रदेशाध्यक्ष जगेश राय ने यह नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा है कि- आपके द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश भर में यात्रा भ्रमण कर समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय कार्य करने एवं आम जनमानस में भाजपा एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी के छत्तीसगढ़ में कराए जा रहे जनहित के कार्यों को आम जनमानस तक पहुंचाने एवं जनता सेवा में तत्पर होकर आपके द्वारा सक्रिय रूप से कार्य को देखते हुए संगठन ने आपको आगामी वैकल्पिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन करने के लिये आपको नमो श्री विष्णुदेव मुख्यमंत्री प्रशंसक फोरम कमेटी छत्तीसगढ़ के जिला कोरबा के जिला अध्यक्ष के पद पर आगामी आदेश तक नियुक्त किया जाता है। आपके अति सक्रिय कार्य से प्रभावित होकर कमेटी ने यह निर्णय लिया है। अतः यह नियुक्ति पत्र आपको सादर प्रेषित है, संगठन विरोधी कार्य करते पाये जाने पर यह नियुक्ति स्वतः निरस्त मानी जायेगी। हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। श्री जायसवाल ने नियुक्ति के लिए प्रदेशाध्यक्ष का आभार माना है।
![](https://satysanwad.com/wp-content/uploads/2024/12/1002527130-768x1024.jpg)