कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं डीएसपी ट्रैफिक डी. के. सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर लगाने वाले दुपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
यातायात ASI मनोज कुमार राठौर ने बताया कि अभियान के तहत शुक्रवार को कुल 12 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 27 हजार 600 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया एवं संशोधित साइलेंसर जब्त किए गए।
यह कार्रवाई मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत की गई है।
संशोधित साइलेंसर न केवल अवैध हैं, बल्कि इससे उत्पन्न ध्वनि प्रदूषण आमजन के स्वास्थ्य एवं शांति को प्रभावित करता है। ऐसे में यातायात पुलिस द्वारा लगातार इस प्रकार के वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
कोरबा पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे वाहन में किसी भी प्रकार के अवैध परिवर्तन से बचें और यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।






