Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA: मनरेगा के घोटालेबाजों को अभयदान!, न कार्रवाई न FIR…क्यों न बढ़े मनोबल
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA: मनरेगा के घोटालेबाजों को अभयदान!, न कार्रवाई न FIR…क्यों न बढ़े मनोबल

Admin
Last updated: 20/10/2024 11:46 AM
Admin
Share
7 Min Read
SHARE

0 जनपद अध्यक्ष ने केन्द्र सरकार से की है शिकायत,लेकिन उनके पति भी फंसे हैं घोटाला में

0 वर्षों से तकनीजी सहायकों के भरोसे महत्वपूर्ण योजना

- Advertisement -

      कोरबा। कोरबा जिले में मनरेगा के नाम पर जमकर धांधली, घोटाले और बंदरबांट हुई है। भले ही इसका स्वरूप डीएमएफ घोटाले से छोटा हो सकता है लेकिन सही पड़ताल के अभाव और चंद अधिकारियों के द्वारा घोटालेबाजों को संरक्षण दिए जाने के कारण संबंधितों के मनोबल बढ़े हुए हैं। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को आकांक्षी कोरबा जिला में पलीता लगाया जा रहा है। कागजों में बहुत कुछ OK बताकर, थोड़ा बहुत काम करवाकर,सप्लाई की आड़ में कमीशन से जेब भरी जा रही है। यह आश्चर्यजनक है कि तकनीकी सहायकों को कई वर्षों से मनरेगा जैसे महत्वपूर्ण शाखा में पोड़ी, पाली, कटघोरा में परियोजना अधिकारी (संविदा) बनाकर बिठाया गया है, जिला पंचायत से सारा खेल संचालित हो रहा है।
      इसी कड़ी में करतला जनपद पंचायत की अध्यक्ष सुनीता देवी कंवर ने तो जिला पंचायत में बैठे मनरेगा APO संदीप डिक्सेना की शिकायत केंद्र सरकार से कर दी है, लेकिन उनके पति लखन कंवर भी मनरेगा घोटाला की जांच से गुजर रहे हैं। 2 साल से ज्यादा समय बीत चुका है किन्तु 7 साल पहले किए गए आर्थिक गड़बड़ी के मामले में अब तक उन पर न तो कार्रवाई सुनिश्चित हो सकी है और ना ही एफआईआर दर्ज की जा रही है।

      0 फर्जी बिल से 43 लाख का गबन जांच में साबित,FIR का इंतजार

      जनपद अध्यक्ष सुनीता देवी कंवर के रोजगार सहायक पति लखन कंवर द्वारा फर्जी रसीद और बिल के जरिए लाखों रुपए का गबन किया गया है। ग्राम पंचायत साजापानी में शासन के राशि को अवैध गबन एवं फर्जी रसीद/कैश मेमो जो जय हनुमान ट्रेडर्स काशीरानी चौक, क्रमांक निरंक 15 जून 2017 राशि 1 लाख 50 हजार रुपए, मोबाईल क्रमांक 7697132403 लेख है एवं 31 जून 2017 राशि 25000 रुपए के जरिए ग्राम पंचायत के तत्कालिन सरपंच, सचिवगण एवं रोजगार सहायक के द्वारा फर्जी रसीद से आहरण किया गया है। भ्रष्टाचार में यह भी ध्यान नहीं रहा कि जून महीने में 31 तारीख होती ही नहीं। शिकायत पर जनपद करतला सीईओ के द्वारा जांच कर ज्ञापन 9 मई 2022 के जरिए पुलिस अधीक्षक को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजा गया लेकिन आज तक पुलिस अधीक्षक के द्वारा संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज नहीं कराया जा सका है।

      0 47 नग फर्जी बिल, बिना स्वीकृति राशि आहरण,राशि घटाने लीपापोती

      जनपद पंचायत करतला के जांच रिपोर्ट अनुसार ग्राम पंचायत साजापानी के द्वारा 2015 से 2018-19 तक कुल 47 नग बिल एवं राशि 43 लाख 10 हजार 200 रुपए का (बिना प्रशाासनिक स्वीकृति के राशि आहरण हुआ है।) उपयोग किया जाना पाया गया है। 2015-16 से 2018-19 तक सरपंच पद पर श्रीमती मोहन बाई कंवर थी तथा 2015 से मार्च 2018 तक सचिव पुष्पेन्द्र पैकरा था उसके बाद सचिव परमानंद राजवाड़े है। रोजगार सहायक लखन कंवर है, इन सभी के द्वारा 47 नग बिल से शासन की राशि का अवैध गबन कर लिया गया है। इस मामले में जांच के दौरान यह आरोप भी लगते रहे कि दस्तावेजों/बिल में छेड़छाड़ कर राशि का अंतर घटाया गया है। छत्तीसगढ़ मानव जेजेएफ के स्टेट सेके्रटरी शिवचरण चौहान ने FIR न होने पर मामला हाईकोर्ट में दाखिल कर दिया है जबकि fir के लिए उरगा थाना में निर्देश भेजा जा चुका था।

      0 13 लाख का तालाब बना ही नहीं, राख की आड़ में गबन

      कोरबा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बरीडीह के धनवार पारा में पूरा का पूरा मनरेगा तालाब मनरेगा के नाम पर अधिकारियों से लेकर पंचायत के प्रतिनिधियों ने मिलकर 13 लाख रुपये डकार लिया है। यहां जब रेत के लगातार अवैध खनन से तालाबनुमा गड्ढा बन गया और भरे पानी मे डूबकर 3 बच्चो की मौत हुई तो इसे राख से पटवाने के लिए एसडीएम से अनुमति ली गई। इसे राख से पाटने के साथ कथित तौर पर निर्मित मनरेगा तालाब को भी पाट दिया गया। अब या तो तालाब का निर्माण हुआ ही नहीं और हुआ भी है तो उसे राखड़ पटवा कर, शिलापट्टिका उखड़वा कर अस्तित्व ही खत्म कर दिया गया और तालाब निर्माण के लगभग 13 लाख रुपए की बंदरबांट कर ली गई। इसकी जांच करने दो टीम पहुंची तो ऊपर मिट्टी पाटी जा रही थी। इसके बाद कई कलेक्टर, जिला व जनपद सीईओ बदल गए लेकिन आंच किसी पर नहीं आई। बदलते शीर्ष अधिकारी इस मामले की फाइल को दबाते चले गए। लोग जानने को आतुर हैं कि आखिर वो कौन हैं जिनके खातिर 13 लाख का तालाब भेंट चढ़ा दिया गया। इस मामले में एसपी कार्यालय से 29 अगस्त 2024 को एक पत्र जिला पंचायत CEO को जारी कर प्रतिवेदन मांगा है ताकि आपराधिक कृत्य में fir दर्ज की जा सके। डेढ़ माह बाद भी मामला जस का तस है व पुलिस के हाथ खाली हैं।

      0 ये मामले भी सुर्खियों में रहे
      इसी तरह पाली विकासखंड के ग्राम कुटेलामुड़ा में मनरेगा के करीब 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित तालाब को पाट कर खेत बना दिया गया। मनरेगा के अलावा वन विभाग द्वारा जंगलों में निर्मित कराए गए तालाबों में भी बड़ा झोलझाल रहा जिसमें एक चर्चित मामला कटघोरा वनमंडल के तुमान वन परिसर अंतर्गत कुटेशरनगोई में फर्जी मजदूरों के जरिए निर्माण करा कर 12 लाख रुपए से भी अधिक की रकम वन कर्मी प्रद्युम्न सिंह द्वारा अपने ही नाते रिश्तेदारों के खाता में जमा करने का भी सामने आया। इसमें कार्यवाही के नाम पर काफी लीपा-पोती हुई।

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article KORBA:ऑटो संघ को 20 लाख रु.देंगे उद्योग मंत्री, बनेगा संघ का भवन
                Next Article उद्योग मंत्री लखन बने पहले सक्रिय सदस्य,कहा-यह मेरा सौभाग्य
                KORBA BREAK:हॉस्टल की 5 छात्राओं ने पी लिया फिनाईल,यह थी वजह….
                30/03/2026
                खेलो इंडिया अस्मिता राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न
                30/03/2026
                KORBA BREAK:कथा में कडुवाहट! अमरजीत-बसंत अग्रवाल भिड़े
                30/03/2026
                छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की सामान्य सभा और चुनाव 12 अप्रैल को
                29/03/2026
                भक्ति और श्रद्धा के संग हुआ सत्संग विहार कोरबा मंदिर का भव्य उद्घाटन
                29/03/2026
                अपराध की विवेचना में निरीक्षण, साक्ष्य और जप्ती का महत्व
                29/03/2026
                KORBA:छत्रावास में रसोईया का आतंक,छात्र को टंगिया मारा
                29/03/2026
                KORBA:दिव्य कथा/दरबार में सावधान रहें-सतर्क रहें,अपराधी सक्रिय
                29/03/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?