Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:जंगल में महिला की हत्या,गांव में सनसनी, संदेही दबोचा गया
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:जंगल में महिला की हत्या,गांव में सनसनी, संदेही दबोचा गया

Admin
Last updated: 18/08/2025 9:25 PM
Admin
Share
3 Min Read
SHARE

कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना अंतर्गत मानगुरु पहाड़ क्षेत्र के गुरुडुमुड़ा-लालघाट मार्ग में जंगल के भीतर एक महिला की रक्तरंजित औंधे मुंह पड़ी लाश मिलने की खबर से ग्रामीण इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में एक संदेही युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी रखी है। ग्रामीणों में चर्चा है कि अवैध संबंध की परिणति यह हत्याकांड है।

- Advertisement -

    जानकारी के मुताबिक कटघोरा पुलिस को आज सूचना मिली थी कि मानगुरू पहाड़ के जंगली रास्ते में भीतर एक महिला की लाश पड़ी हुई है। सूचना के बाद कटघोरा टीआई निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी, एसआई कोसरिया सहित स्टाफ पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हुए। इसके साथ ही सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट कोरबा से वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. राजश्री सिंह, प्रधान आरक्षक हेमंत चौहान और आरक्षक राजेश कुमार चंद्रा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मदद के लिए डॉग स्क्वॉड को भी तलब किया।

    - Advertisement -

    गांव की ओर जाने वाली मुख्य सड़क के कच्चे रास्ते से करीब 1 किलोमीटर भीतर जंगल में शव पड़ा मिला। पुलिस कर्मियों और टीम ने कुछ दूर चार पहिया वाहन तो इसके बाद पैदल ही घटनास्थल तक की दूरी तय की। मुख्य सड़क और घटना स्थल के मध्य एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई जिसके बारे में बताया गया कि यह मृतका के पति का है।

    घटना स्थल के आसपास ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने हर स्तर पर हर एंगल से जांच पड़ताल की तो प्रारंभिक तौर पर पाया गया कि मृतका नंदबाई पति उत्तम कोर्राम उम्र लगभग 40 वर्ष के सिर,पीठ और पैर में चोट के काफी निशान हैं। पीठ और पैर में लगी चोट के निशान बता रहे थे कि उसने अपनी जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया लेकिन हत्यारा पत्थर से सिर के पीछे चोट पहुंचाकर अपने मकसद में कामयाब हो गया। पुलिस ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
    प्रथम दृष्टि में हत्या के इस मामले में पुलिस को कुछ अहम जानकारियां हासिल हुई हैं और एक संदेही को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों के बीच से बात निकाल कर आई है कि मृतका का किसी के साथ विवाहेत्तर संबंध था और हो ना हो उसके साथ हुई घटना की वजह भी विवाहेत्तर सम्बन्धों में कडुवाहट हो सकती है।
    फिलहाल, पुलिस की तहकीकात और खुलासे से पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। दूसरी तरफ नंदबाई की हत्या की घटना से उसके पति और परिवार सहित ग्रामवासियों में शोक व्याप्त है।

            Share This Article
            Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
            Share
            Previous Article पाली ( दर्री पारा) में उल्टी-दस्त से दो मौत,लगभग 1 दर्जन लोग ग्रसित थे…
            Next Article KORBA:जहरीला आशिक ! खुद मार कर साँप को फँसाया पर चालाकी काम न आई
            KORBA:मॉल रोड बनाने में सहयोग करें पावर हाउस रोड के व्यापारी
            03/05/2026
            KORBA:घर में जबरन घुसी बहनें, प्रार्थिया के भाई से शादी कर लेने दावा
            03/05/2026
            KORBA:हेड मास्टर कौशिक सेवानिवृत्त, विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
            03/05/2026
            हाल-ए-कोरबा: व्यवस्था पर हावी होती हठधर्मिता…!
            02/05/2026
            KORBA:सुनार सहित 6 गिरफ्तार,सोने का बिस्किट,जेवरात व नगदी बरामद
            02/05/2026
            KORBA में 4 मई को “व्यापारियों का महाकुंभ” BNI Crystals चैप्टर का भव्य शुभारंभ
            02/05/2026
            KORBA:एक्टिवा से निकला नाग,सड़क पार कर बाइक में घुसा
            02/05/2026
            शोक: देवप्रकाश शर्मा (लाला) का निधन
            02/05/2026
            Saty Sanwad

            SATYANARAYAN PAL

            Editor

            Mob : +91-9151305911
            Email : satysanwad2023@gmail.com
            Address : Korba Chhattisgarh 495677

            UDYAM-CG-10-0016159

            Important Page

            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Privacy Policy
            • Terms and Conditions

            श्री गणेशाय: नमः

            छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

            © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

            Welcome Back!

            Sign in to your account

            Username or Email Address
            Password

            Lost your password?