Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जोहिला क्षेत्र में “एसईसीएल नारी शक्ति खेल महोत्सव” का भव्य आयोजन
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

जोहिला क्षेत्र में “एसईसीएल नारी शक्ति खेल महोत्सव” का भव्य आयोजन

Admin
Last updated: 14/12/2025 10:30 PM
Admin
Share
3 Min Read
SHARE

उमरिया। एसईसीएल जोहिला क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य एवं सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एसईसीएल नारी शक्ति खेल महोत्सव का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन श्रद्धा महिला मंडल, बिलासपुर के तत्वावधान में तथा सर्वोदय महिला समिति, जोहिला क्षेत्र द्वारा दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को सामुदायिक भवन जीएम कॉम्प्लेक्स परिसर एवं केंद्रीय विद्यालय ग्राउंड में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

- Advertisement -

    इस नारी शक्ति खेल महोत्सव का उद्घाटन एवं समापन समारोह सर्वोदय महिला समिति, जोहिला क्षेत्र की अध्यक्षा श्रीमती सस्मिता साहू के मुख्य आतिथ्य तथा जोहिला क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक कैलाश चंद्र साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत संबोधन के साथ हुई, जिसके उपरांत खेल गतिविधियों का शुभारंभ किया गया।

    - Advertisement -

      महोत्सव में जोहिला क्षेत्र की लगभग 200 महिला कर्मचारी एवं गृहणियों ने अत्यंत उत्साह, ऊर्जा एवं खेल भावना के साथ भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक सुदृढ़ता, आत्मविश्वास तथा आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना रहा।

      खेल महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न प्रतिस्पर्धात्मक एवं मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें दौड़, रिले दौड़, डिस्क थ्रो, रस्साकसी, बैडमिंटन, कैरम, शतरंज, टेबल टेनिस के साथ-साथ फन गेम्स जैसे जलेबी रेस, मटका रेस, वन लेग रेस, थ्री लेग रेस, रस्सी कूद आदि शामिल रहे। सभी खेलों में प्रतिभागी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया। खेल मैदान में पूरे दिन उत्साह, उमंग एवं उल्लास का वातावरण बना रहा।

      दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को संध्या काल में आयोजित भव्य समापन समारोह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की विजेता एवं प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कार, प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई।

      समारोह को संबोधित करते हुए माननीया मुख्य अतिथि श्रीमती सस्मिता साहू एवं अध्यक्ष श्री कैलाश चंद्र साहू एवं किशन सिंह ने क्षेत्र की महिलाओं की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को न केवल शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने नारी सशक्तिकरण के प्रति एसईसीएल की निरंतर प्रतिबद्धता को दोहराते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करने की बात कही।

      इस सफल आयोजन में सर्वोदय महिला समिति की अन्य सदस्याओं का सराहनीय योगदान रहा। साथ ही जोहिला क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं आमंत्रित अतिथि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

      एसईसीएल नारी शक्ति खेल महोत्सव नारी सशक्तिकरण, खेल भावना एवं सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण सिद्ध हुआ, जिसने क्षेत्र की महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान किया।

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article रेडी-टू-ईट: कोरबा में निरस्त हुआ समूह का अनुबंध
                Next Article KORBA: प्रीति जायसवाल को PHD की उपाधि
                अदाणी KPL में विश्व पर्यावरण सप्ताह – 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया संकल्प
                16/06/2026
                KORBA में कार्रवाई लटकी, बिलासपुर में भी पकड़ाया अवैध बैटरी स्क्रैप
                16/06/2026
                युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत
                16/06/2026
                KORBA BREAK:हिन्द एनर्जी पर हत्या का संगीन आरोप,वृद्ध को अपनी हत्या का अंदेशा,राष्ट्रपति से गुहार
                16/06/2026
                KORBA:वन विभाग ने FIR दर्ज कराई ग्रामीणों पर
                16/06/2026
                भारतमाला पर एसपी पाण्डेय सख्त,एक ही दिन में 96 वाहन चालकों पर कार्रवाई,लाइसेंस निलंबित होगा
                16/06/2026
                रिश्वत लेते जनपद CEO सहित 3 गिरफ्तार
                16/06/2026
                KORBA:सड़क हादसे में विधायक राठिया के नाती सहित 2 की मौत,3 गंभीर
                15/06/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?