👉🏻 शिक्षा विभाग गुमराह कर करा रहा आदेश…..?
कोरबा। जिला शिक्षा विभाग हमेशा विवादित निर्णय के नाम से जाना जाने लगा है। प्रधान पाठक पदोन्नति, युक्तिकरण, निलंबन बहाली को लेकर हमेशा से विवादों से नाता रहा है। अब एक नया उदाहरण संकुल गढ़उपरोड़ा का सामने आया है।
तात्कालिक कलेक्टर द्वारा गढ़उपरोड़ा संकुल का निरीक्षण किया गया।जिसमें मध्यान्ह भोजन लकड़ी में बनाते पाया गया जबकि गैस से बनाने का सख्त निर्देश है। उस आदेश की अवहेलना के कारण संकुल समन्वयक भूपेश नेताम को हटा दिया गया था एंव प्रभार सतरेंगा समन्वयक को दिया गया है। अब जैसे ही नए कलेक्टर कोरबा आए हैं, भूपेश नेताम के द्वारा पुनः गढ़ उपरोड़ा में पदस्थापना आदेश के जरिये प्रभार हेतु आदेश कराने का प्रयास करना विवाद को जन्म देता है। क्या कलेक्टर को विभाग द्वारा अंधेरे में रख कर शिक्षा विभाग द्वारा आदेशित किया जा रहा है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का पावती भी है। यह सब खेला वहीं से किया जा रहा है। देखना है कि विभाग अब इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करती है या फिर ठंडे बस्ते में बन्द कर दिया जाएगा?




