कोरबा। कोरबा जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां धान खरीदी में अव्यवस्था के कारण धान नहीं बिकने से परेशान होकर एक किसान ने जान देने की गरज से जहर का सेवन कर लिया। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसका उपचार जारी है। घटना की जानकारी होते ही कोरबा प्रवास पर चल रहीं सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए किसान का हाल जाना। पाली ब्लाक के ग्राम कोरबी निवासी किसान सुमेर सिंह की ग्राम पुटा हरदीबाजार में खेतिहर जमीन है। फसल काटने के बाद पिछले महीने से अपना धान बेचने के लिए परेशान है। ना तो उसका धान बिक रहा है और ना ही धान बेचने के लिए टोकन मिल रहा है। बताया जा रहा है कि उसे फड़ प्रभारी के द्वारा आज-कल में घुमाया जा रहा था। किसान ने जनदर्शन में भी गुहार लगाई थी लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
KORBA BREAK:किसान ने किया जहर सेवन,धान नहीं बिकने से है परेशान






