Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जहर का दूसरा मामला भी सवालों में….! यह बात आ रही सामने,जांच जारी
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

जहर का दूसरा मामला भी सवालों में….! यह बात आ रही सामने,जांच जारी

Admin
Last updated: 13/01/2026 9:08 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

कोरबा। कोरबा जिले में दो किसानों के द्वारा जहर सेवन करने के मामले को लेकर मची उथल-पुथल के बीच पहली घटना की जांच में जहां प्रशासन ने इस घटनाक्रम के धान खरीदी मामले से जुड़े होने को पूरी तरह से खारिज कर दिया है वहीं मेडिकल कॉलेज की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि जहर जैसी कोई बात नहीं बल्कि पी गई शराब के कारण स्वास्थ्य पर पड़े असर की वजह से ऐसे हालात निर्मित हुए थे।
प्रशासनिक जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद अब इस मामले का जहां पटाक्षेप हो गया है वहीं जहर सेवन के दूसरे घटनाक्रम को लेकर अपुष्ट तौर पर जो जानकारी कुछ ग्रामीणों के मध्य से निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक यह मामला धान से जुड़ा तो है लेकिन खुदकुशी का प्रयास की वजह धान नहीं बल्कि पारिवारिक या कुछ और कारण हो सकता है। हालांकि पुलिस की जांच चल रही है और प्रशासन की भी जांच जारी है, लेकिन यह भी सवालों में है कि जब हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम झांझ के रहने वाले बैसाखू पिता भुरूवा उम्र लगभग 60 वर्ष की समस्या का समाधान उसकी जानकारी में हो रहा था तब ऐसे कौन से कारण हैं कि उसने आत्मघाती कदम उठाने की सोची?
मंगलवार को दोपहर के वक्त बैसाखू हरदी बाजार तहसील कार्यालय परिसर में कुर्सी पर बेहोशी के आलम में पड़ा हुआ मिला। यह बात प्रारंभिक तौर पर सामने आई कि वह अपने खेत के कम रकबा व कम धान प्रदर्शित होने को लेकर परेशान है किंतु इसी सिलसिले में वह तहसील कार्यालय भी आया हुआ था। सूत्रों के हवाले से ज्ञात हुआ है कि उसके रकबा कम दिखने की समस्या को निराकृत किया जा रहा था। हालांकि पूर्व् में उसके रकबा का सत्यापन की कड़ी में फिजिकल वेरिफिकेशन नहीं हो पाया था जिसकी वजह से यह दिक्कत आ रही थी किंतु सोमवार को हल्का पटवारी के साथ वह काफी समय तक रहा और पटवारी ने बताया भी था कि सुधार कार्य कर दिया गया है,जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। आज मंगलवार को तहसील कार्यालय आने पर बाबू ने भी उसे जानकारी दी थी कि उसके सही रकबा का वेरिफिकेशन हो गया है और दो-तीन दिन में सारा रिकार्ड दुरुस्त हो जाएगा। इस तरह इतना तो स्पष्ट है कि इस किसान की समस्या का समाधान लगभग हो चुका था फिर उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन क्यों किया?
जब इस संबंध में गांव के कुछ लोगों से जानकारी हासिल की गई तो सूत्रों के हवाले से पता चला कि करीब तीन-चार साल पहले भी बैसाखू ने खुदकुशी करने की कोशिश की थी। उस वक्त उसने फांसी का फंदा बनाकर आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया किंतु ऐन वक्त पर रस्सी टूट जाने से उसकी जान बच गई। नाम उजागर न करने की शर्त पर हमारे सूत्र को गांव के कुछ लोगों ने बताया कि मामला निजी या कुछ और हो सकता है या किसी दूसरे तनाव के दौर से वह गुजर रहा हो, जिसके कारण किसी बात को लेकर तहसील कार्यालय परिसर में किसी जहर का सेवन कर लिया। बहरहाल,अपने-अपने स्तर पर जांच जारी है। जांच पूरी होने से पहले किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी लेकिन इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि खुदकुशी का प्रयास के पहले मामले की तरह दूसरा मामला भी कुछ और निकल जाए।

KORBA खुलासा: आत्महत्या के प्रयास का धान खरीदी से कोई संबंध नहीं,जांच रिपोर्ट में तथ्य
            Share This Article
            Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
            Share
            Previous Article KORBA खुलासा: आत्महत्या के प्रयास का धान खरीदी से कोई संबंध नहीं,जांच रिपोर्ट में तथ्य
            Next Article DMF:शासन की जांच टीम आज कोरबा में, आमजन भी रख सकेंगे अपनी बात
            KORBA BREAK: चाकूबाजी व सर्जरी ब्लेड से हमला,4 जख्मी,भड़का आक्रोश,थाना घेरा
            04/03/2026
            KORBA:रंगों में रंगी राजनीति…गुटबाजी या विधायकी की तैयारी…!
            04/03/2026
            शोक:अधिवक्ता दिलीप जायसवाल का निधन
            04/03/2026
            KORBA:पुलिस को खुली चुनौती,थाना के सामने ही चोरी
            04/03/2026
            रेस्क्यूअर सारथी ने कहा-वन्यजीव प्रकृति के लिए बेहद महत्वपूर्ण
            03/03/2026
            KORBA:बरपाली बीट में लकड़ी तस्करी,रात में जप्ती की कार्रवाई
            03/03/2026
            KORBA:अवैध वसूली का अड्डा बना खनिज काँटाघर,20 की जगह अब 50 रुपए लेने लगे,देखें video
            03/03/2026
            उद्योग मंत्री के निवास पर कल होली स्नेह मिलन
            03/03/2026
            Saty Sanwad

            SATYANARAYAN PAL

            Editor

            Mob : +91-9151305911
            Email : satysanwad2023@gmail.com
            Address : Korba Chhattisgarh 495677

            UDYAM-CG-10-0016159

            Important Page

            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Privacy Policy
            • Terms and Conditions

            श्री गणेशाय: नमः

            छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

            © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

            Welcome Back!

            Sign in to your account

            Username or Email Address
            Password

            Lost your password?