👉🏻 संत कुमार राजवाड़े को 12 दिसम्बर से मिला है प्रभार
कोरबा। जिला पंचायत सीईओ का तत्काल प्रभावशील होने वाला आदेश 38 दिन बाद भी अप्रभावी है। एक महिने से ज्यादा समय हो गया किन्तु जिला सीईओ के आदेश अनुसार सचिव को प्रभार नहीं मिल सका है।
गौरतलब है कि 12 दिसम्बर 2025 को जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग ने प्रशासकीय दृष्टिकोण से ग्राम पंचायत के सुचारू संचालन हेतु एवं छ.ग. शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय रायपुर का पत्र कमांक/3640/(A)/पं.ग्रा.वि. वि/2022 दिनांक 29.08.2008 के द्वारा जारी निर्देशिका के कण्डिका (8) के तहत एवं कार्यालय जनपद पंचायत कोरबा का प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर ग्राम पंचायत बरीडीह के सचिव संत कुमार राजवाड़े को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त पंचायत कटबितला का प्रभार सौंपा है।
यह बड़ा ही चिंतनीय है कि आदेश का आज दिनाँक तक पालन नहीं हुआ है और राजवाड़े को प्रभार अप्राप्त है। इस विषय में जनपद सीईओ भिज्ञ हैं किंतु वे भी आदेश का पालन नहीं करा पा रहे हैं। कोरबा जनपद के गलियारे में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि प्रभार सौंपा क्यों नहीं जा रहा?







