कोरबा। जिले के पत्रकारों के द्वारा कल शनिवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया है। इसकी व्यापक रणनीति तैयार कर ली गई है।
पत्रकार समुदाय इस बात को लेकर खासा व्यथित और क्षुब्ध है कि मामलों-मुद्दों को लेकर पत्रकारों को टारगेट में रखा जाता है और उनके साथ अनेक थानेदारों और पुलिस कर्मियों,अधिकारियों का व्यवहार बेहतर नहीं है। अधिकारियों और थानेदारों के द्वारा अनेक मामलों में न सिर्फ संवादहीनता बरती जाती है बल्कि पत्रकारों के साथ दोयम दर्जे का भी व्यवहार किया जाता है। पत्रकार समाज का आईना की तरह कार्य करते हैं और अनेक मौके पर पुलिस के लिए सहभागी की भूमिका में भी रहते हैं लेकिन कई पुलिस अधिकारियों और थानेदारों का बर्ताव तथा व्यवहार दोयम दर्जे का होने के कारण अनेक अवसरों पर पत्रकारों को असहजता महसूस होती है। ऐसे कई मामलों को लेकर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के बैनर तले कल 7 फरवरी को सुबह 11 बजे से एसपी कार्यालय का घेराव करने/ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है।
KORBA:कल पत्रकार घेरेंगे एसपी कार्यालय






