कोरबा-पाली। मारपीट का बदला पिता ने अपने दो पुत्रों के साथ मिलकर युवक से बड़ी बेरहमीपूर्वक लिया। पिता और पुत्रों ने मिलकर मारपीट करते हुए उसके सिर पर ब्लेड से वार कर दिया जिससे सिर काफी गहरे तक फट गया है।
प्रार्थी सुभाष श्याम पिता कैलाश श्याम उम्र 27 साल, ग्राम पोलमी थाना पाली का निवासी है। वह रोजी -मजदूरी का काम करता है। घटना दिनांक 09 फरवरी को उसका भाई विरेन्द्र श्याम एवं उसका दोस्त अनिल कुमार प्रायमरी स्कूल की तरफ से अपने घर बीचपारा पोलमी जा रहे थे। उसी समय शाम करीब 7 बजे गांव के ही रहने वाले आकाश डिक्सेना, आशीष डिक्सेना एवं उसके पिता हरी डिक्सेना आये और विरेन्द्र श्याम को गाली-गलौच करते हुये हरी डिक्सेना बोला कि तुम लोग मेरे बेटे आकाश को मारपीट किये हो। यह बात कहकर विरेनद्र श्याम को जान से मारने की धमकी देते हुये आकाश डिक्सेना ने सेविंग ब्लेड से उसके सिर में मारा और आशीष व हरी डिक्सेना ने हाथ मुक्का से मारपीट किया है। पीड़ित को सिर, गला एंव पेट में चोट लगा है, जिसका सीएचसी पाली अस्पताल में ईलाज करा रहे हैं।
घायल के भाई सुभाष श्याम की रिपोर्ट पर आरोपी आकाश डिक्सेना, आशीष डिक्सेना व हरी डिक्सेना के विरुद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3)- BNS के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
KORBA:पिता-पुत्रों ने ब्लेड से सिर फाड़ा,तीनों पर एफआईआर दर्ज






