कोरबा। आईटीआई रामपुर क्षेत्र के राजस्व कॉलोनी में कुछ महिलाएं इकट्ठा होकर घर के बाहर खड़े होकर बात चीत कर रही थीं तभी उनकी नज़र एक विशालकाय सांप पर पड़ी जो कि घर तरफ आ रहा था। महिलाओं को लगा कि सामान्य धमना सांप है, यह सोच कर निश्चिन्त होकर भगाने का प्रयास करने लगीं। तभी अचानक सांप फन फैला कर खड़ा हो गया तो लोग हक्के-बक्के रह गए। फिर क्या था, महिलाएं एवं बच्चों ने सांप से दूरी बना लिया। स्थानीय युवक मनीष मैत्री ने इसकी सूचना वन्य जीव प्रेमी जितेंद्र सारथी को दिया जिस पर थोड़ी देर में पहुंचने की बात कही। तब तक सांप रोड पर ही फन फैलाकर बैठा रहा। रेस्क्यु टीम कुछ ही मिनट में राजस्व कॉलोनी पहुंच गई और फन फैलाए बैठे भारतीय नाग को सुरक्षित रेस्क्यु किया तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली। नाग को उसके प्राकृतिक रहवास जंगल में पुनः छोड़ दिया गया।
जितेंद्र सारथी ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सांपों के निकलने का सिलसिला चालू हो गया है,तो अब थोड़ा सावधान हो जाएं। कोई भी सांप दिखने पर ज्यादा घबराए नहीं बल्कि हिम्मत रखें, साथ ही सांप से दूरी बना कर रखें और रेस्क्यु के लिए हेल्प लाइन नंबर 8817534455 पर सूचना दें ताकि सही समय पर रेस्क्यु टीम पहुंच कर इंसान के साथ सांप की भी जान बचा सके।







